Raksha Bandhan ke Din Kya Karein, Kya Na Karein: रक्षाबंधन के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Summary :

Raksha Bandhan ke Din Kya Karein, Kya Na Karein: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 09 अगस्त शनिवार के दिन पड़ रहा है। रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस बार भद्रा का साया न होने के कारण से पूरा दिन त्योहार मनाने के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन को कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख…

Raksha Bandhan ke Din Kya Karein, Kya Na Karein: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 09 अगस्त शनिवार के दिन पड़ रहा है। रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस बार भद्रा का साया न होने के कारण से पूरा दिन त्योहार मनाने के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन को कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है, जानिए रक्षा बंधन के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Raksha Bandhan ke Din Kya Karein, Kya Na Karein

रक्षा बंधन के दिन क्या करें (Raksha Bandhan ke Din Kya Karein)

1. रक्षा बंधन के दिन साफ़ सफाई का ध्यान बहुत रखा जाता है, इस दिन भाई-बहन को साफ़ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। इससे दोनों के रिश्ते में मिठास और सुख शांति बनी रहती है।

2. राखी बांधने से पहले सभी बहनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कि राखी बांधने से पहले थाली को अच्छी तरह से सजाना चाहिए, थाली में दीपक, मिठाई, अक्षत, रोली व राखी रखकर सजाना चाहिए।

3. राखी बांधते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए, राखी बांधते समय बहन को भाई की कलाई में 3 गांठ बांधनी चाहिए जो प्यार और सुरक्षा का प्रतीक है।

4. राखी बांधते समय भाई के सिर पर रुमाल रखना चाहिए। राखी के दिन ज़रूरत मंदों की मदद करना चाहिए।

5. राखी बांधने के बाद भाई को अपनी बहन का पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए और भाई को अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहिए।

Raksha Bandhan ke Din Kya Karein
Raksha Bandhan ke Din Kya Karein

रक्षा बंधन के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Raksha Bandhan ke Din Kya Na Karein)

1. रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विचार करना चाहिए। इस दिन भद्राकाल या अशुभ मुहूर्त में राखी बांधने नहीं बांधना चाहिए, ऐसे में रिश्ते में कलह बनी रहती है।

2. जब भी बहनें अपने भाई को राखी बांधे तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कि बाएं हाथ में राखी नहीं बांधना चाहिए हमेशा दाएं हाथ में राखी बांधना चाहिए।

3. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि राखी बांधने के बाद थाली को गंदी व अशुभ जगह पर नहीं रखना चाहिए। स्वच्छ और शुद्ध स्थान पर रखना चाहिए।

4. रक्षा बंधन के दिन भाइयों को अपनी बहन को रूमाल, परफ्यूम या नुकीली चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए।

5. रक्षा बंधन पर भाई के माथे पर टूटे हुए चावल से तिलक नहीं लगाना चाहिए, तिलक के ऊपर अक्षत का प्रयोग करना चाहिए।

6. इस दिन काले रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए।

Raksha Bandhan ke Din Kya Karein, Kya Na Karein

Raksha Bandhan 2025 Date and Muhurat

अपने भाई को राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त 9 अगस्त 2025 को सुबह 05:21 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक है। भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे समाप्त होगी।

यह भी पढें: Raksha Bandhan Special Movies: इस रक्षाबंधन देखें भाई-बहन के रिश्ते पर बनी ये 7 बॉलीवुड फिल्में, देखकर आंखे छलक जाएंगी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।