बार-बार क्यों रुक रही है आपकी शादी? इन उपायों से दूर करें कुंडली के दोष, जल्द बजेगी शहनाई

Summary :

Remedies for Early Marriage: बहुत से लोगों की उम्र होने के बाद भी शादी में देरी होती है। कई बार तो अच्छा जीवनसाथी मिलने के बावजूद भी शादी में रुकावटें आती हैं। कभी बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो कभी शादी की तारीख आगे बढ़ती रहती है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा कुंडली में ग्रहों की चाल की वजह से होता है। सही उपाय करके इन रुकावटों को दूर किया जा सकता है और जल्दी शादी के योग बनाए जा सकते हैं। Remedies for Early Marriage: शादी में रुकावटें आने की ज्योतिषीय वजह शादी में रुकावटें आने की कई वजहें हो सकती हैं। ज्योतिष…

Remedies for Early Marriage: बहुत से लोगों की उम्र होने के बाद भी शादी में देरी होती है। कई बार तो अच्छा जीवनसाथी मिलने के बावजूद भी शादी में रुकावटें आती हैं। कभी बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो कभी शादी की तारीख आगे बढ़ती रहती है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा कुंडली में ग्रहों की चाल की वजह से होता है। सही उपाय करके इन रुकावटों को दूर किया जा सकता है और जल्दी शादी के योग बनाए जा सकते हैं।

Remedies for Early Marriage: शादी में रुकावटें आने की ज्योतिषीय वजह

Remedies for Early Marriage
Remedies for Early Marriage (Source: Social Media)

शादी में रुकावटें आने की कई वजहें हो सकती हैं। ज्योतिष में कुंडली का सातवां घर शादी के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। अगर इस घर में शनि, मंगल, राहु या केतु जैसे ग्रह बैठे हों या उसे देख रहे हों, तो शादी में अड़चने आती हैं। खास तौर पर शनि की वजह से ज्यादा बाधा आती है। साथ ही, शुक्र, गुरु और मंगल का कमजोर होना भी शादी में रुकावट पैदा करता है।

कमजोर या गलत स्थिति पर ग्रह

पुरुषों की कुंडली में अगर ग्रह कमजोर या गलत स्थिति में हों, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अगर मुख्य ग्रह ‘अस्त’ (कमजोर) हों, तो भी विवाह में मुश्किलें आती हैं और समय पर नहीं हो पाती। इसीलिए कुंडली की सही जांच करवाकर ग्रहों की स्थिति को समझना बहुत जरूरी है।

Remedies for Early Marriage: शीघ्र विवाह के आसान उपाय

Remedies for Early Marriage (1)
Remedies for Early Marriage (Source: Social Media)
  • गुरु को मजबूत करने के लिए: पीले रंग की चीजों जैसे केला, हल्दी, चने की दाल या पीले कपड़ों का दान करें।
  • शनि की शांति के लिए: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ के पास दीपदान करें। गरीबों की मदद करना भी अच्छा होता है।

अगर कुंडली का सातवां घर बहुत कमजोर है, तो किसी ज्योतिषी से मिलकर सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें-सिर्फ परंपरा नहीं, ‘Superpower’ है तिलक! जानें इसे माथे पर लगाने के चमत्कारी लाभ

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।