Sawan me Negative Energy Dur Karne ke Upay: घर में रहता है क्लेश और पैसों की तंगी? सावन में कर लें ये 6 चमत्कारी वास्तु उपाय, बरसेगी शिव कृपा

Summary :

सावन के पवित्र महीने में घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कुछ आसान वास्तु उपाय बताए गए हैं।  घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। प्रतिदिन पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें, जिससे वास्तु दोष शांत हों और सकारात्मक माहौल बने।

Sawan me Negative Energy Dur Karne ke Upay: कई बार पूजा पाठ के बाद भी घर में थोड़ा बहुत वास्तु दोष जरूर होता है। ऐसे में कोई न कोई परेशानी हमेशा घेरे रहती है। इन्हीं वास्तु दोषों के कारण घर में नकारात्मकता फैल जाती है और कलह व तनाव बना रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे घर में पैसों की तंगी होने के साथ परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन सावन के पावन महीने में वास्तु के कुछ आसान उपाय करके आप घर की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। आइए, जानें वे वास्तु उपाय कौन से हैं।

सावन में घर से निगेटिव एनर्जी दूर करने के उपाय

1. मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक

Swastik Sign
Swastik Sign (Source: Social Media)

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सावन के महीने में अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं। इससे भगवान शिव की कृपा से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी और नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।

2. घर में करें गंगाजल का छिड़काव

सावन के सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर कर देते हैं। अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो रोज सुबह पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। सावन में ऐसा करने से वास्तु दोष का असर खत्म होता है, घर का क्लेश शांत होता है और सकारात्मक माहौल बनता है।

3. शिव पूजा से वास्तु दोष का उपाय

Shiv Puja
Shiv Puja (AI Generated)

भगवान शिव की पूजा करने से घर के सारे वास्तु दोष शांत हो जाते हैं। जिस घर में वास्तु दोष हो, वहां सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और फिर उस जल को घर लाएं। इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय’ मंत्र बोलते हुए पूरे घर में उस जल का छिड़काव करें। इससे हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर की सुख-शांति और तरक्की के लिए सावन में घर की ईशान कोण में रुद्राभिषेक करवाना बहुत शुभ होता है।

4. गुग्गुल की धूनी दें

घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए सावन की शाम को गुग्गुल या लोबान की धूप जलाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ या किसी भी शिव मंत्र का जाप करते हुए इस धूप को पूरे घर में घुमाएं। सावन में यह उपाय करने से घर की बुरी शक्तियां और नकारात्मकता बाहर निकल जाती है।

5. बेलपत्र का पौधा लगाएं

सावन में घर पर भोलेनाथ की कृपा बनाए रखने और धन-दौलत की बढ़ोतरी के लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बेलपत्र का पौधा लगाएं। इसमें रोज जल दें और शाम को इसके नीचे घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा, वास्तु दोष के डर और परेशानियों को दूर करने के लिए सावन में रोज श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें।

6. नमक से दूर करें नकारात्मकता

वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए बहुत असरदार माना गया है। सावन के दिनों में शाम के वक्त घर के सभी कोनों में थोड़ा-सा नमक छिड़क दें और सुबह उसे झाड़ू से बाहर फेंक दें। इसके अलावा, रोज घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक जरूर मिलाएं।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।