झारखंड के रांची में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन का आज 14वां दिन है। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठकर CBI जांच और परीक्षा सुधार की मांग कर रहे हैं। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी राहुल की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अस्पताल ले जाया गया है।
आमरण अनशन पर हैं राहुल
आपको बता दें कि राहुल आमरण अनशन पर हैं। छात्रों का कहना है कि वह चार दिन से भूखे-प्यासे थे, इस वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। राहुल ने कई परीक्षाएं दीं और सहायक शिक्षक परीक्षा भी पास की, लेकिन नौकरी नहीं मिली। छात्रों का आरोप है कि सरकार में बैकडोर से सेटिंग हुई, जिससे उनकी मेहनत बेकार चली गई।
छात्रों का विधानसभा तक मार्च का ऐलान

रांची में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन आज 14वें दिन भी जारी है। इस दौरान छह छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि दो छात्र संगठनों ने विधानसभा के मानसून सत्र के बीच 7 अगस्त को राज्य विधानसभा तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।
देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा?
छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के रवैया को असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि “कई बार उनके अधिकारी आए और कहा कि सरकार वार्ता के लिए तैयार है, आप अपने प्रतिनिधिमंडल का नाम भेजिए। यही तीन दिन से चल रहा है। सहमति नहीं बन पा रही है।”
#WATCH | रांची, झारखंड | JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “… सरकार का रवैया छात्रों के प्रति बहुत ही असंवेदनशील है। कई बार उनके अधिकारी आए और कहा कि सरकार वार्ता के लिए तैयार है, आप अपने प्रतिनिधिमंडल का नाम भेजिए। यही… pic.twitter.com/xocpkE6Ocl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
अभिजीत दीपक झारखंड जाएंगे
रांची में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। लोग उनकी मदद ऑनलाइन और नकद दोनों तरह से कर रहे हैं, लेकिन छात्रों ने पैसे लेने से मना कर दिया है। स्थानीय लोग उनके लिए खाने-पीने का सामान भी भेज रहे हैं। छात्र भारी बारिश के बीच भी डटे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, CJP ने उनके लिए रेनकोट भेजा है। कहा जा रहा है कि CJP के अभिजीत दीपक छात्रों को समर्थन देने के लिए झारखंड जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




