नवंबर-दिसंबर में कब से बजेगी शहनाई? यहां देखें शादी के शुभ मुहूर्त

Summary :

Shadi Muhurat 2025 Kab Se Hai: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 01 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस तिथि का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी पवन दिन पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं। तभी से शादी, मंगनी, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। देवउठनी के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है, ऐसे में सब चाहते हैं कि शादी शुभ मुहूर्त पर ही की जाएं। यदि आप भी…

Shadi Muhurat 2025 Kab Se Hai: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 01 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस तिथि का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी पवन दिन पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं।

तभी से शादी, मंगनी, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। देवउठनी के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है, ऐसे में सब चाहते हैं कि शादी शुभ मुहूर्त पर ही की जाएं। यदि आप भी इसी महीने में शादी करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस लेख में शादी के शुभ मुहूर्त बताते हैं।

November Marriage Dates 2025: नवंबर में शादी के शुभ मुहूर्त

November Marriage Dates 2025
नवंबर में शादी के शुभ मुहूर्त (Image- Social Media)

अगर आप नवंबर में शादी करने की सोच रहे हैं, तो यह महीना सबसे शुभ माना जाता है। इस महीने शादी-विवाह की शुरुआत 2 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ हो जाएगी। इसलिए नवंबर महीना शादी करने के लिए बहुत शुभ है।

  • 02 नवंबर 2025
  • 03 नवंबर 2025
  • 05 नवंबर 2025
  • 08 नवंबर 2025
  • 12 नवंबर 2025
  • 13 नवंबर 2025
  • 16 नवंबर 2025
  • 18 नवंबर 2025
  • 21 नवंबर 2025
  • 22 नवंबर 2025
  • 23 नवंबर 2025
  • 25 नवंबर 2025
  • 29 नवंबर 2025
  • 30 नवंबर 2025

December Marriage Dates 2025: दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त

Shadi Muhurat 2025 Kab Se Hai
दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त (Image- Social Media)

दिसंबर महीने में शादी के लिए शुभ मुहूर्त सबसे कम है। इस महीने शादी की सिर्फ तीन ही तिथियां हैं, इसके बाद से शादी का योग ख़त्म हो जाएगा।

  • 4 दिसंबर 2025
  • 5 दिसंबर 2025
  • 6 दिसंबर 2025

Shadi Muhurat: शादी के लिए शुभ मुहूर्त का महत्व

Shadi Muhurat 2025 Kab Se Hai
शादी के लिए शुभ मुहूर्त का महत्व (Image- Social Media)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शादी का शुभ मुहूर्त ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ा हुआ होता है और यह हर क्षण अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका असर सीधा जीवन पर पड़ता है। शुभ मुहूर्त वह होता है जब ग्रहों की स्थिति वर-वधू के पक्ष में होती है। इस अवधि में की गयी शादी से दंपत्ति के रिश्ते में प्रेम, तालमेल और शांति बढ़ती है। इसलिए शादी के लिए सोच-समझकर समय का चयन करें।

Shadi Muhurat 2026: अगला शुभ विवाह मुहूर्त कब पड़ेगा?

Shadi Muhurat 2025 Kab Se Hai
अगला शुभ विवाह मुहूर्त कब पड़ेगा? (Image- Social Media)

नवंबर का महीना शादी के लिए बेस्ट है, इस महीने बहुत सारे शुभ मुहूर्त हैं। दिसंबर में केवल 3 ही शादी के शुभ मुहूर्त है। 6 दिसंबर के बाद से करीब दो महीनों तक शादी का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। क्योंकि उस समय शुक्र अस्त और खरमास दोनों रहेंगे। इसलिए 2026 में फरवरी माह में फिर शादी का समय शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के बाद ही क्यों होता है तुलसी विवाह? जानें इस परंपरा का रहस्य

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।