अब Gemini पर छाया Halloween Photo का ट्रेंड! इन नए-नए Prompts की मदद से बनाएं अपनी डरावनी पिक्चर

Summary :

Gemini Halloween Photo Prompts: हेलोवीन का समय आते ही सोशल मीडिया पर डरावनी और क्रिएटिव तस्वीरों की बाढ़ सी आ जाती है। इस साल लोग Gemini की मदद से अपनी फोटो को AI Prompts की मदद से अलग-अलग हॉरर लुक में बदल रहे हैं। अगर आप भी पहली बार अपना Halloween Look बनाना चाहते हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बस अपनी फोटो और सही AI Prompt का इस्तेमाल करें, और मिनटों में तैयार हो जाएं अपने नए डरावने लुक में। Gemini Halloween Photo Prompts: ऐसे बनाएं हेलोवीन फोटो आप Google Gemini या किसी भी AI इमेज…

Gemini Halloween Photo Prompts: हेलोवीन का समय आते ही सोशल मीडिया पर डरावनी और क्रिएटिव तस्वीरों की बाढ़ सी आ जाती है। इस साल लोग Gemini की मदद से अपनी फोटो को AI Prompts की मदद से अलग-अलग हॉरर लुक में बदल रहे हैं। अगर आप भी पहली बार अपना Halloween Look बनाना चाहते हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बस अपनी फोटो और सही AI Prompt का इस्तेमाल करें, और मिनटों में तैयार हो जाएं अपने नए डरावने लुक में।

Gemini Halloween Photo Prompts: ऐसे बनाएं हेलोवीन फोटो

आप Google Gemini या किसी भी AI इमेज टूल पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करें और नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट्स में से कोई एक चुनें। ध्यान रखें कि प्रॉम्प्ट डालते समय आप अपनी फोटो भी जोड़ें, ताकि AI आपकी असली तस्वीर को नए लुक में बदल सके।

Halloween 2025: डरावने और ग्लैमरस हेलोवीन लुक के लिए कुछ Prompts

1. Annabelle स्टाइल हॉरर लुक

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो से एक असली सी इमेज बनाओ, जिसमें मैं ऐनाबेल जैसी दिखूं, दो चोटियां, सफेद पुरानी ड्रेस, लाल होंठ, फीकी पोर्सिलेन जैसी त्वचा और बड़ी डरावनी आंखें। मैं एक हल्की रोशनी वाले पुराने कमरे में बैठी हूं। फोटो हॉलीवुड हॉरर मूवी जैसी रियल लगे।

2. भूतिया दुल्हन लुक

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो को ऐसा बनाओ जैसे मैं एक डरावनी दुल्हन हूं, सफेद फटी हुई शादी की ड्रेस, बिखरे बाल और फैला हुआ मेकअप। मैं एक पुराने, सुनसान चर्च में खड़ी हूं। फोटो भावनात्मक और डरावनी दोनों लगे।

3. वैंपायर क्वीन स्टाइल

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो को ऐसा बनाओ जैसे मैं एक ग्लैमरस वैम्पायर क्वीन हूं, लाल आंखें, हल्की पीली त्वचा, काला वेलवेट गाउन और डार्क मेकअप। मैं मोमबत्तियों से रोशन पुराने महल में खड़ी हूं। फोटो सिनेमैटिक और रियलिस्टिक हो।

Viral AI Prompts for Halloween 2025: इन लुक्स को भी ट्राई कर रहे लोग

4. डार्क नन या नर्स लुक

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो को ऐसा बनाओ जैसे मैं एक डरावनी नन या नर्स हूं, काले-सफेद यूनिफॉर्म में, हल्के खून के निशान और फीकी त्वचा के साथ। मैं पुराने अस्पताल के अंधेरे गलियारे में खड़ी हूं, जहां लाइट टिमटिमा रही है।

5. रेड डेविल लुक

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो को ऐसा बनाओ जैसे मैं एक रेड डेविल हूं, सिर पर सींग, लाल ड्रेस और हाथ में त्रिशूल। पीछे आग जैसी पृष्ठभूमि हो, और लुक बोल्ड और पावरफुल लगे।

6. जॉम्बी स्टाइल फोटो

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो से ऐसा बनाओ जैसे मैं एक जॉम्बी वुमन हूं, चेहरे पर खून के निशान, फटी डेनिम जैकेट और बिखरे बाल। मैं रात में टिमटिमाती लाइटों वाली सड़क पर खड़ी हूं। फोटो में हॉरर और फैशन दोनों झलकें।

7. इंडियन घोस्ट प्रिंसेस लुक

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो को ऐसा बनाओ जैसे मैं एक भारतीय भूतनी राजकुमारी हूं, पुराने लहंगे में, लंबे बाल और हल्के गहने पहने हुए। मैं रात के समय पुराने महल के आंगन में खड़ी हूं, और फोटो में ड्रामेटिक माहौल हो।

8. फॉर्च्यून टेलर आत्मा लुक

Gemini Halloween Photo Prompts
Gemini Halloween Photo Prompts (source: Gemini)

मेरी फोटो से ऐसा बनाओ जैसे मैं एक रहस्यमयी आत्मा हूं, हाथ में क्रिस्टल बॉल, चांदी के गहने, बैंगनी घूंघट और स्मोकी आई मेकअप के साथ। फोटो जादुई और डरावनी दोनों लगे।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a Leaks: पहली झलक ने उड़ाया गर्दा, फीचर और डिजाइन की लीक जानकारी आई सामने, जानें कब होगा लॉन्च

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।