Google Pixel 10a Leaks: पहली झलक ने उड़ाया गर्दा, फीचर और डिजाइन की लीक जानकारी आई सामने, जानें कब होगा लॉन्च

Summary :

Google Pixel 10a Leaks: Google Pixel ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए है। शानदार डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और कई नए फीचर के साथ Google के स्मार्टफोन ने अपनी पहचान बनाई है। अब कंपनी जल्द ही Pixel 10a लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन की कई जानकारी सामने आई है। लीक खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन वर्ष 2026 में लॉन्च हो सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने की संभावना है। Google Pixel 10a Leaks Pixel 10a के लॉन्च होने से…

Google Pixel 10a Leaks: Google Pixel ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए है। शानदार डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और कई नए फीचर के साथ Google के स्मार्टफोन ने अपनी पहचान बनाई है। अब कंपनी जल्द ही Pixel 10a लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन की कई जानकारी सामने आई है। लीक खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन वर्ष 2026 में लॉन्च हो सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने की संभावना है।

Google Pixel 10a Leaks

Google Pixel 10a Leaks
Google Pixel 10a Leaks (source: social media)

Pixel 10a के लॉन्च होने से पहले ही लीक खबरें सामने आ गई है। बता दें कि लीक खबरों के अनुसार इस स्मार्टफोन का डिजाइन लगभग Pixel 9a की तरह हो सकता है और बैक में पलास्टिक का पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डिजाइन पहले के स्मार्टफोन की तरह के साथ ही फीचर में बदलाव की संभावना है लेकिन अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Google Pixel 10a Renders Leak

स्मार्टफोन को किफायती कीमत में लॉन्च करने के लिए Tensor G4 का प्रोसेसर दिया जा सकता है वहीं माना जा रहा है कि Tensor G5 महंगा होने के कारण Pixel 10a स्मार्टफोन में नहीं दिया जा सकता है। डिस्पले की बात करें मोटे बेजल्स के साथ 6.2 इंच की OLED डिस्पले दिया जा सकता है। वहीं इस बार स्मार्टफोन में शानदार डिस्पले में सुधार की भी उम्मीद है।

Google Pixel 10a

Google Pixel 10a Leaks
Google Pixel 10a Leaks (source: social media)

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। वहीं बैटरी की बात करें तो 5100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो यह भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 43,900 रुपये में लॉन् हो सकता है।

ALSO READ: Nothing Phone 3a Lite Launched: क्या शानदार स्मार्टफोन बनाया है…कीमत सिर्फ 25 हजार, 5,000mAh बैटरी और फीचर्स की भरमार, अभी देखें डिटेल्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।