Shagun Apshagun Related to Crows: हिंदू धर्म की पुरानी मान्यताओं में कौए को बहुत खास माना जाता है। इसे हमारे पूर्वजों, शनि देव और यमराज से जोड़कर देखा जाता है। घर के आसपास कौए का दिखना सिर्फ इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह भविष्य में होने वाली अच्छी या बुरी बातों का इशारा हो सकता है। आम लोग शायद इसे बहुत ही सामान्य रूप से देखते हैं, लेकिन कौए से जुड़े शकुन और अपशकुन जानने जरुरी हैं। आइए जानें कौए से जुड़े शकुन और अपशकुन के बारे में, जो भविष्य की ओर संकेत देते हैं।
Shagun Apshagun Related to Crows: कौए से जुड़े शकुन और अपशकुन

1. पूर्वजों का आशीर्वाद
अगर कौआ आपके घर आकर बार-बार पानी पीता है या आपके दिया हुआ खाना खाता है, तो इसका मतलब है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे घर में सुख, शांति और बरकत बनी रहती है।
2. पैसे आने के संकेत
अगर आप किसी कौए को पानी के बर्तन में नहाते या खेलते हुए देखें, तो ये आपके लिए अच्छी बात है। यह इस बात का इशारा है कि आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।
3. अच्छी खबर और तरक्की
अगर सुबह-सुबह कौआ आपकी छत या बालकनी पर आकर बोले, तो समझें कोई खुशखबरी आने वाली है। यदि कौआ जमीन को अपनी चोंच से खोदता हुआ दिखे, तो यह भी आर्थिक लाभ और अच्छे समय के आने का संकेत है।
4. नौकरी और काम में सफलता
अगर आप किसी जरूरी काम या नौकरी के इंटरव्यू के लिए बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको कौआ किसी ढेर पर बैठकर खाना खाता दिखे, तो यह आपकी जीत का संकेत हो सकता है। यह इशारा है कि आपके अटके हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं।
5. ये हैं अशुभ संकेत

- घर की छत पर मृत कौआ मिलना शुभ नहीं माना जाता है।
- अगर कौआ किसी के सिर पर चोंच मारते हुए दिखे तो इसे किसी अनहोनी का इशारा माना जाता है।
- अगर कौआ आपके गहने या कोई कीमती कपड़ा उठाकर ले जाए, तो यह पैसों के नुकसान की चेतावनी है।
- अगर बहुत सारे कौए घर पर डेरा जमा लें और गंदगी करें, तो यह किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें-रात के डरावने सपनों से हैं परेशान? चैन की नींद के लिए आजमाएं ये 7 आसान उपाय
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




