Tulsi Vivah 2025: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की द्वादशी को तुलसी विवाह करवाया जाता है, इस साल यह पर्व 02 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु के स्वरुप) के साथ विवाह कराया जाता है। कहते हैं कि इस दिन तुलसी माता का विवाह करवाने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार, इस दिन एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल देगा। इस दिन शुक्र तुला राशि में और चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और शुक्र का गोचर बहुत खास माना जाता है। तो चलिए जानते हैं, तुलसी विवाह के दिन किन-किन राशियों की किस्मत चमकेगी।
Zodiac Signs Lucky On Tulsi Vivah: इन राशियों की चमकेगी किस्मत

1. कन्या
तुलसी विवाह के दिन से कन्या राशि वालों किस्मत चमकने लगेगी। इन्हें मनचाही नौकरी मिलेगी, पुराने अटके काम पूरे होंगे, इसके साथ कुछ नए काम की शुरुआत कर पाएंगे। इसके अलावा शिक्षा या नौकरी के लिए बाहर जाने का भी योग बन रहा है। शुक्र का ये गोचर आपके जीवन में प्रेम और मधुरता लाएगा। शुक्र के प्रभाव से आपके संबंधों में नयापन आएगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
2. तुला
तुलसी विवाह पर शुक्र-चंद्रमा के गोचर से तुला राशि वालो की मौज होने वाली है। इस राशि वालो की अगर शादी-विवाह में दिक्कतें आ रही हैं, तो सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। घर-परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस करने के लिए यह वक्त बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। इस दिन नयी वास्तु की खरीदारी का भी योग बन रहा है, जिससे भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अगर हाल ही में किसी के साथ गलतफहमी या तनाव रहा है, तो रिश्ते में मधुरता आएगी।
3. मीन
तुलसी विवाह पर शुक्र-चंद्रमा के गोचर से मीन राशि वालो भी फायदा मिलने वाला है। इन राशि वालो को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नयी नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है या प्रमोशन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। इस दिन आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।
Tulsi Vivah Special Yog: तुलसी विवाह पर बन रहे हैं ये योग

हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी विवाह के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो 13 नवंबर से शुरू होकर अगले दिन 14 नवंबर सुबह तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार सिद्धि योग को किए गए काम शुभ फल देंगे। मान्यता है कि इस दिन शुरु किए जाने वाले कामों में कोई बाधा नहीं आती और सारे काम अच्छे से पूर्ण होते हैं।
इस दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं। पहला द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर को दोपहर करीब 1:00 बजे से लेकर रात 10:33 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहने वाला है। दूसरा योग सर्वार्थ सिद्धि है, जो रात 10:34 बजे से अगले दिन सुबह 5:34 बजे तक है। इस योग में तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाना शुभ है।
यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह पर भोग में अर्पित करें ये 5 चीजें, मिलेगा दांपत्य सुख और समृद्धि का आशीर्वाद


Download Android App
Download iOS App



