घर में लड़ाई झगड़े के साथ नहीं हो रही है बरकत, कहीं इसका कारण वास्तु दोष तो नहीं

Summary :

Vastu Dosh ke Upay: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में बरकत न होना दिन ब दिन परेशानियां बढ़ती जाना, हर एक सदस्य का बीमार होना ये आम समस्या तो नहीं है। इसके पीछे वास्तुदोष भी हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे वास्तु के नियम होते हैं, जिसका ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। कुछ ऐसे वास्तु उपाय है, जिसे करने से गरीबी और वास्तुदोष से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिसे करने से घर में नहीं होगी धन की कमी। वास्तुशास्त्रों के अनुसार, घर में सुख, समृद्धि , सकारात्मकता…

Vastu Dosh ke Upay: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में बरकत न होना दिन ब दिन परेशानियां बढ़ती जाना, हर एक सदस्य का बीमार होना ये आम समस्या तो नहीं है। इसके पीछे वास्तुदोष भी हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे वास्तु के नियम होते हैं, जिसका ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। कुछ ऐसे वास्तु उपाय है, जिसे करने से गरीबी और वास्तुदोष से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिसे करने से घर में नहीं होगी धन की कमी।

वास्तुशास्त्रों के अनुसार, घर में सुख, समृद्धि , सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं। जिसे करने से आप जीवन में चल रही कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के घर में अच्छी कमाई होने के बाद भी बरकत नहीं हो रही है और पैसों की कमी के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है इसके पीछे वास्तुदोष से जुड़ा कुछ रहस्य हो।

Vastu Dosh ke Upay
Vastu Dosh ke Upay (Source: social media)

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर घर में वास्तुदोष है, तो जीवन में कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन कुछ उपायों को करने से गरीबी और वास्तुदोष को दूर किया जा सकता है। इससे घर में पैसा टिकने लगता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Vastu Dosh Hatane ke Upay: वास्तुदोष दूर करने के उपाय

अगर आप भी रोजाना कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कहीं इसके पीछे वास्तुदोष का कारण तो नहीं है। इससे छुटकारा पाने के लिए अपने मेन गेट पर एक साइड केले का पेड़ और दूसरी साइड पर तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से वास्तुदोष से छुटकारा मिल सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में आपसी प्रेम बना रहता है।

धन-धान्य में होगी वृद्धि

Vastu Dosh ke Upay
Vastu Dosh ke Upay (Source: social media)

इसके लिए शिवरात्रि, दिवाली, होली आदि शुभ अवसरों पर रात के समय तांबे के तीन सिक्कों की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद उसे तिजोरी, धन या गहने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से फिजूलखर्ची से छुटकारा मिल सकता है और घर में पैसे टिकने लगते हैं। जिससे घर में धन की कमी नहीं होती है।

Vastu Dosh ke Upay: घर में आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Dosh ke Upay
Vastu Dosh ke Upay (Source: social media)

अपने घर के मंदिर में शिवलिंग लाकर रखें और नियमित रूप से उसकी पूजा जरूर करें। ध्यान रहे कि पूजा स्थल पर हमेशा साफ़-सफाई रहना बेहद जरूरी है। वहां गंदगी रखने से जातक को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। घर में शिवलिंग होने से नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती है और घर में सुख-समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।

रोजाना करें पूजा-पाठ

Vastu Dosh ke Upay
Vastu Dosh ke Upay(Source: social media)

पूजा घर में प्रतिदिन नियमित रूप से एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। घर में जब भी पूजा करें, तो शंख जरूर बजाएं। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन पूजा करने और शंख बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: आज Universe खोल रहा है दरवाज़ा! अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए ऐसे करें Manifestation

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।