Vastu Mistakes to Avoid After Sunset: हिंदू धर्म और वास्तु के अनुसार, सूरज ढलने का समय बहुत खास होता है। इसे ‘संध्याकाल’ कहते हैं क्योंकि इस वक्त दिन खत्म होता है और रात शुरू होती है। माना जाता है कि इसी समय मां लक्ष्मी घर आती हैं। इसलिए घर में खुशहाली बनाए रखने और पैसों की तंगी से बचने के लिए इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वे 5 काम जो शाम को नहीं करने चाहिए।
Vastu Mistakes to Avoid After Sunset: शाम को न करें ये 5 काम

1. शाम को सोना
शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय सोना मना है। अगर कोई बीमार या बुजुर्ग नहीं है, तो उसे इस समय नहीं सोना चाहिए। माना जाता है कि शाम को सोने वाले लोग आलसी हो जाते हैं और मां लक्ष्मी ऐसे घर में नहीं रुकतीं। यह समय आराम का नहीं, बल्कि पूजा-पाठ और भगवान को याद करने का है।
2. पैसों का लेन-देन
शाम के वक्त न तो किसी को उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, इस समय पैसों का लेन-देन करने से घर की लक्ष्मी दूसरे के पास चली जाती है और इंसान कर्ज में डूब सकता है। बहुत जरूरी न हो तो शाम को पैसों के हिसाब-किताब से बचें।
3. बाल और नाखून काटना
शाम या रात के समय नाखून काटना, बाल कटवाना या शेविंग करना अशुभ माना जाता है। वास्तु के साथ-साथ यह सेहत के नजरिए से भी ठीक नहीं है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में बीमारियां पनपती हैं और सकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
4. घर में झाड़ू-पोछा करना
वास्तु के हिसाब से सूर्यास्त के समय या उसके बाद झाड़ू लगाना गलत माना जाता है। कहते हैं कि झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास होता है और शाम को सफाई करने से आप घर की बरकत को बाहर निकाल देते हैं। इससे घर में नेगेटिविटी आती है और धन की कमी होने लगती है।
5. मुख्य दरवाजे पर अंधेरा रखना
शाम को घर के मेन गेट और आंगन में लाइट जला देनी चाहिए। अंधेरा होने से घर में गरीबी और नकारात्मक ऊर्जा आती है। क्योंकि मुख्य द्वार से ही लक्ष्मी जी का आगमन होता है, इसलिए वहां दीपक जलाना या रोशनी रखना बहुत शुभ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




