LSG vs SRH | Match Prediction | IPL 2025 Match – 61 | Fantasy XI | Pitch Report

Summary :

LSG बनाम SRH: कौन मारेगा बाजी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 61 मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल एलएसजी को जीतना बहुत ज़रूरी है क्योंकि वे 11 गेम में 10 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल पर सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा, स्टार पेसर मयंक यादव चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह न्यूजीलैंड के विल ओ’रूर्के को शामिल किया गया है। वहीं SRH की बात की जाए तो SRH 11 मैचों में से सिर्फ़ तीन जीत के साथ पहले ही बाहर हो चुका है, वे अपने सम्मान के लिए खेल रहे हैं ऑरेंज आर्मी LSG के प्लेऑफ़ की संभावनाओं को कम करने की उम्मीद करेगी, बता दें SRH टीम में विदेशी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं।

Juhi Singh