Toxic teaser out: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में अपनी दमदारी एक्टिंग से जान डाल देने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लकरे चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में फिल्म का टीजर मेकर्स ने रिलीज किया. जिसमें खून-खराबा और मारधाड़ से देखने को मिल रही है. ये पूरा टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत बैकग्राउंड में किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है कि इस बार जंग अलग है.
सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, छोड़ दो राया… इट्स ओवर. बता दें कि फिल्म में यश के किरदार का नाम राया है. इसके बाद टॉक्सिक के टीजर में यश की जबरदस्त एंट्री दिखाई गई हैं. वहीं उनका लुक काफी खौफनाक और डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जोरदार है. यश कहते हैं कि अभी ओवर नहीं हुआ है, जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है. ये टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और देखते ही देखते काफी व्यूज भी बटोरने लगा है.
Read More: O Romeo की कमाई में आई भारी गिरावट, मेकर्स हुए निराश

















