Delhi Dwarka Hit and Run Case Update: दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 23 साल के साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। एक नाबालिग आरोपी अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहा था। गाड़ी ने साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान उसकी मौत मौके पर हो गई। साहिल सिंगल मदर इन्ना माकन का इकलौता बेटा था, जो UK में मास्टर्स की तैयारी कर रहा था। मां रो-रोकर इंसाफ मांग रही हैं – “ये एक्सीडेंट नहीं, क्राइम है!”

















