इस छात्रा में एक साथ दोनों हाथों से अलग-अलग भाषाएं लिखने की है गजब की कला

Summary :

याद है न आपको आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स के वीरू सहस्त्रबुद्घे जो दोनों हाथों से एकसाथ लिखने का हुनर रखते थे।

याद है न आपको आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स के वीरू सहस्त्रबुद्घे जो दोनों हाथों से एकसाथ लिखने का हुनर रखते थे। हालांकि असल जिंदगी में भी ऐसे कई सारे लोग हैं जो इस अनोखी काबिलियत से प्ररिपूर्ण होती हैं। इन्हीं में से एक है मेंगलुरू की 16 साल की आदी स्वरूपा जो अपने दाएं और बाएं दोनों हाथों से एक साथ लिखती हैं। इतना ही नहीं ये लड़की की लिखाई की एक खास बात यह भी है कि दोनों हाथों से एक साथ लिखने के साथ-साथ यह अलग-अलग भाषाएं लिखकर सभी को हैरान कर देती है। 
महज एक मिनट में लिख देती है 45 शब्द
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 16 साल की आदी स्वरूपा दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती हैं। उन्होंने बताया कि मैं कन्नड़ और अंग्रेजी एक साथ में लिख सकती हूं। इसके अलवा स्वरूपा को मिमिक्री और गाने का भी बहुत शॉक है। लड़की की मां का कहना है कि अभ्यास ने उनकी बेटी को और ज्यादा बेहतर बनाया है। छात्रा अपने दोनों हाथों से एक मिनट में 45 शब्द लिख सकती है। 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…



Desk Team