दुनिया में ऐसी कई कंपनियां है जहां कर्मचारियों को अच्छी नौकरी के साथ कई प्रकार की सुविधा भी मिलती है। जबकि कई कंपनियां ऐसी होती है, जहां ना ही तो अच्छी नौकरी मिलती है और ना ही सुविधा, इन ऑफिस में कर्मचारियों को छुट्टी भी बहुत कम मिलती है।
लेकिन आज हम आपको एक 21 वर्षीय लड़की के बारे में बताने वाले है जिसे सैलरी और छुट्टी इतनी मिलती है कि आप भी चौंक जाएंगे, हालांकि ये बात तय है कि लड़की के काम के बारे में सुनकर आपके पसीने भी इतनी जल्दी ही छूट जाएंगे।
84 लाख सैलरी 4 महीने की छुट्टी
21 साल की तालेया जेनी (Taleah Jayne) ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। वह इतनी छोटी सी उम्र में ही करीब 84 लाख रुपये सालाना कमा रही है और सबसे मजे की बात तो ये है कि वह सिर्फ एक ट्रेनी है। बता दें, तालेया की यह नौकरी परमानेंट नहीं है, ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि ट्रेनी के रूप में भी लड़की इतना पैसा कमा रही है आख़िर वो ऐसा कैसा काम करती है? तो चलिए आपको बताते हैं।
ये काम करती है लड़की
एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की एक माइनर के तौर पर काम करती है यानी खदानों में काम करती है। उसका काम सिर्फ़ खदानों में जाना और मशीन के टायरों को सुधारना है, उन्हें फिट करना है। हालांकि ये काम सुनने में जितना आसान लग रहा है, असल में उतना आसान है नहीं।
इस काम को बहुत ही खतरनाक माना जाता है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि खदानें धंस जाती हैं, जिसमें दबकर लोगों की मौत भी हो जाती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोगों को 12-12 घंटे खदानों के अंदर काम करना पड़ता है और वो भी 40 डिग्री के तापमान में। यही वजह है कि कई लोग तो इस नौकरी को करने से साफ मना कर देते हैं।
इतनी लंबी मिलती है छुट्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालेया को कंपनी ही अपने खर्चे पर जगह-जगह ले जाती है और फिर जब काम पूरा हो जाता है तो उन्हें वापस छोड़ जाती है। कई बार तो ऐसा होता है कि उन्हें 8-8 महीने तक लगातार काम करना पड़ जाता है। हालांकि उसके बाद उन्हें इकट्ठे 4 महीने की छुट्टी भी मिल जाती है, ऐसे में उन्होंने जितनी मेनहत का काम किया है उन्हें उतना ही बाद में एंजॉय करने का मौका मिल जाता है।


Download Android App
Download iOS App






