79th Independence Day 2025: कुछ इस तरह मनाएं आजादी का जश्न, दिन बन जाएगा और खास

Summary :

79th Independence Day 2025: भारत 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में आजादी का यह पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के बलिदान और देश की आजादी की याद दिलाता है।15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी मिली थी, इस साल यानि 2025 में भारत को आज़ाद हुए पूरे 78 वर्ष हो चुके हैं। 1947 को भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाता है, इसलिए 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस पर्व को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और संस्थाओं…

79th Independence Day 2025

79th Independence Day 2025: भारत 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में आजादी का यह पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के बलिदान और देश की आजादी की याद दिलाता है।15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी मिली थी, इस साल यानि 2025 में भारत को आज़ाद हुए पूरे 78 वर्ष हो चुके हैं। 1947 को भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाता है, इसलिए 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस पर्व को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और संस्थाओं में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन परेड और विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस मानाने के कुछ आइडियाज और परेड की कुछ खास झलकियां।

79th independence day celebration ideas:-

  1. विद्यालय और कॉलेजों में सेलिब्रेशन के आइडियाज

79th independence day 2025

स्कूल और कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का बेहतरीन अवसर होता है।

1.ध्वजारोहण- इस दिन की शुरुआत सुबह ध्वज फहराने और राष्ट्रगान से करें।
2.वाद-विवाद प्रतियोगिता- आजादी के इस पर्व पर आजादी और स्वतंत्रता से जुड़े विषयों पर छात्रों को बोलने का अवसर दें।
3.कार्यक्रम- इस दिन देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्रों से नाटक, डांस और कविता का पाठ करवाएं।
4.स्वतंत्रता सेनानी भूमिका- स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण करके उनके योगदान को लोगों के बीच जीवंत कर सकते हैं।
5.पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन- इस खास मौके पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विषयों पर पोस्टर या ड्राइंग बनवाएं।

   2.दफ्तरों और समाज में उत्सव के विचार

79th independence day 2025

1. सजावट- कार्यालय, पार्क या सामुदायिक भवन को तीन रंग के गुब्बारों, फूलों और रंगोली बनाकर सजाएं।
2. वेशभूषा प्रदर्शन- कर्मचारी और विभिन्न राज्यों के लोग अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर लोगों के बीच सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन कर सकते हैं।
3. रैली- इस खास अवसर पर स्वास्थ्य और एकता का संदेश देने के लिए रैली रैली का आयोजन कर सकते हैं।
4. सामाजिक कार्य- आजादी के इस पर्व पर वृद्धाश्रम, अनाथालय या जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम भी कर सकते हैं।

79th independence day parade Ideas:-

79th independence day 2025

स्वतंत्रता दिवस की परेड देशभक्ति और विविधता में एकता का संगम होती है। इसमें ये विशेष परेड शामिल कर सकते हैं-

1. थीम बेस्ड झांकियां

विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां, स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां दिखा सकते हैं।

2. मार्च

इस पर्व पर एनसीसी, स्काउट्स, पुलिस और स्कूल बैंड का प्रदर्शन कर सकते हैं।

3. सांस्कृतिक लोकनृत्य

इस दिन परेड में विभिन्न लोकनृत्य जैसे-गरबा, भांगड़ा और घूमर आदि कर सकते हैं।

4. संगीत बैंड परेड

इस दिन पारंपरिक वाद्ययंत्रों जैसे- बिगुल और ड्रम आदि के साथ मार्चिंग बैंड निकालकर स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

5. वेशभूषा परेड

आजादी के इस पर्व पर बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों, महान नेताओं और वैज्ञानिकों का रूप धारण करके परेड निकाल सकते हैं।

79th independence day 2025
स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हमे आजादी की कीमत, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, आजादी की कीमत और देश के पार्टी हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का दिन भी है। इस उत्सव में चाहे घर में हो, दफ्तर में, स्कूल-कॉलेज या समाज में देशभक्ति की भावना और एकता का संदेश देना मुख्य उद्देश्य है। परेड या देशभक्ति के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के सामने अपनी संस्कृति, विविधता और देश भक्ति और इतिहास का प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2025 Kab Hai: 15 या 16 कब है जानें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।