फिर चर्चा में ‘थूक जिहाद’! अलीगढ़ में रोटी पर थूक लगाकर सेंकने का Video Viral, ग्राहक ने किया पर्दाफाश

Aligarh Spitting on Bread News
Aligarh Spitting on Bread News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बार फिर थूक जिहाद का घिनौना मामला सामने आया है। जिले के एक ढाबे में तंदूरी रोटी बनाते समय एक कारीगर द्वारा उन पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कारीगर रोटियों को तंदूर में डालने से पहले उसपर थूक लगा रहा है। यह फुटेज एक ग्राहक ने रिकॉर्ड किया, जो उस होटल में भोजन करने आया था।
Aligarh Dhaba Viral Video
UP News – Aligarh Dhaba Viral Video (Photo: Social Media Screenshot)
हालांकि होटल मालिक का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी हरकत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका भोजनालय काफी पुराना है और यह रोटी कारीगर केवल दो महीने पहले से उनके पास काम कर रहा था और वहीं रहता था।

Aligarh Spitting on Bread News: यहां देखें वायरल वीडियो

वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक कारीगर थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा है। इस वीडियो के सामने आने से लोगों में भारी गुस्सा फैल गया है। स्थानीय निवासी अब कारीगर और होटल के मालिक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Aligarh Spitting on Bread News
Aligarh Spitting on Bread News / Spit Jihad (Photo: Social Media Screenshot)
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में स्थित ‘चांद मुस्लिम ढाबा’ से जुड़ा यह थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।