कल होगा Lionel Messi का दिल्ली दौरा, जाने कैसे हो सकती है मुलाकात और Photo, अभी देखे पूरी डिटेल्स

Summary :

Lionel Messi in Delhi: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत दौरे पर हैं। कोलकाता और हैदराबाद के बाद अब उनका अगला पड़ाव दिल्ली है। 15 दिसंबर को मेसी दिल्ली पहुंचेंगे और यहां उनका कार्यक्रम काफी खास होने वाला है। उनके आने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। Lionel Messi in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात दिल्ली में रहते हुए लियोनेल मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मेसी का यह दौरा सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और खेल जगत के रिश्तों…

Lionel Messi in Delhi: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत दौरे पर हैं। कोलकाता और हैदराबाद के बाद अब उनका अगला पड़ाव दिल्ली है। 15 दिसंबर को मेसी दिल्ली पहुंचेंगे और यहां उनका कार्यक्रम काफी खास होने वाला है। उनके आने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Lionel Messi in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

दिल्ली में रहते हुए लियोनेल मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मेसी का यह दौरा सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और खेल जगत के रिश्तों को भी मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद मेसी अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। मेसी को देखने और उनके करीब आने का यह एक बड़ा मौका होगा।

Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )
Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )

Lionel Messi India Tour: सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

कोलकाता में पहले हुई अव्यवस्था और भीड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए मेसी की सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर सिक्योरिटी यानी तीन स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और आयोजक मिलकर भीड़ नियंत्रण पर खास ध्यान दे रहे हैं।

Delhi mein Messi se kaise Mile: दिल्ली में मेसी से कैसे मिल सकते हैं?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फैंस मेसी से मिल कैसे सकते हैं? इसके लिए आयोजकों ने एक खास Meet & Greet पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज की कीमत करीब 10 लाख रुपये रखी गई है। इस पैकेज को खरीदने वाले लोगों को लियोनेल मेसी से हाथ मिलाने का मौका, उनके साथ फोटो खिंचवाने का अवसर, इवेंट में खास एंट्री जैसे फायदे मिल सकते हैं।

Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )
Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )

Messi in Delhi: कहां मिलेंगे मेसी के इवेंट टिकट?

अगर आप Meet & Greet पैकेज नहीं ले सकते, तो भी इवेंट में शामिल होने के और तरीके हैं। मेसी के कार्यक्रम के सामान्य टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे District by Zomato पर उपलब्ध हो सकते हैं। इसके लिए आपको समय-समय पर इन प्लेटफॉर्म्स को चेक करते रहना होगा।

Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )
Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )

जान-पहचान से भी मिल सकता है मौका

अगर आपकी पहचान किसी सेलिब्रिटी, हाई-प्रोफाइल व्यक्ति या खेल जगत से जुड़े इंसान से है, तो आप उनके जरिए भी मेसी से मिलने का अनुरोध कर सकते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर खास पास या एक्सेस मिल जाता है।

Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )
Lionel Messi in Delhi ( credit S-M )

सोशल मीडिया और ईमेल का सहारा

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया भी एक जरिया है। आप मेसी की आधिकारिक वेबसाइट Messi.com पर जा सकते हैं। उनकी मैनेजमेंट टीम को info@messi.com पर ईमेल भेज सकते हैं। वहीं इंस्टाग्राम और एक्स पर मेसी को टैग करके मैसेज कर सकते हैं। हालांकि जवाब मिलने की गारंटी नहीं होती, लेकिन कोशिश करने में क्या हर्ज है।

यह भी पढ़ें: Rolls-Royce, Ferrari और G-Wagon तक, 38 की उम्र में मेसी का रुतबे से भरा है कार कलेक्शन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।