बच्चों की हथेली पर खूब खिलेंगे ये 5 सबसे Easy और Cute Mehndi Designs

Summary :

Mehndi Designs for Kids: मेहंदी लगाने का शौक सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होता है। चाहे घर में शादी हो, त्योहार हो, या स्कूल का कोई फंक्शन, बच्चियां भी अपने हाथों पर सुंदर डिज़ाइन बनवाना पसंद करती हैं। ऐसे में बच्चों के हथेली पर लगाने के लिए यहां पर कुछ सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइन बताए गए हैं जो आप देख सकते हैं। Mehndi Designs for Kids: इन 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं बच्चों की हथेली 1. Floral Mehndi Design हथेली के पीछे या बीच में एक बड़ा गोल फूल बनाएं। फूल के चारों ओर सुंदर…

Mehndi Designs for Kids: मेहंदी लगाने का शौक सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होता है। चाहे घर में शादी हो, त्योहार हो, या स्कूल का कोई फंक्शन, बच्चियां भी अपने हाथों पर सुंदर डिज़ाइन बनवाना पसंद करती हैं। ऐसे में बच्चों के हथेली पर लगाने के लिए यहां पर कुछ सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइन बताए गए हैं जो आप देख सकते हैं।

Mehndi Designs for Kids: इन 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं बच्चों की हथेली

1. Floral Mehndi Design

Baby Mehndi Design
Baby Mehndi Design (Photo: Social Media)
हथेली के पीछे या बीच में एक बड़ा गोल फूल बनाएं। फूल के चारों ओर सुंदर पत्तियां बनाएं। यह सबसे खूबसूरत, आसान और जल्दी बन जाने वाला मेहंदी डिजाइन है।

2. Butterfly Mehndi Design

Simple Mehndi Design for Kids
Simple Mehndi Design for Kids (Photo: Social Media)
बच्चों की हथेली पर एक छोटी तितली बनाएं। खाली जगह को कुछ छोटे सितारों और डॉट्स से भर दें। यह डिज़ाइन बहुत आकर्षक होता है और बच्चे इसे देखकर खुश होते हैं। साथ ही यब बनाने में भी काफी सरल होता है।

3. Simple Bracelet Mehndi Design

Mehndi Designs for Kids
Mehndi Designs for Kids (Photo: Social Media)
यह डिज़ाइन सिर्फ कलाई पर बनता है। कलाई के चारों ओर दो मोटी लाइनें खीचें और उनके बीच में कुछ डिजाइन जैसे फूल या डॉट्स भर दें। पूरे हाथ पर लगाने की जरूरत नहीं। यह मॉडर्न और बहुत जल्दी बनने वाला डिज़ाइन है।

4. Fingertip Mehndi Design

Mehndi Designs for Kids
Mehndi Designs for Kids (Photo: Social Media)
यह मेहंदी डिजाइन सबसे सरल है। इसमें बस सभी उंगलियों के सिरों को मेहंदी से भर दिया जाता है, और बीच में महीन डिजाइन बनाई जाती है। यह बच्चों की उंगलियों पर बहुत सुंदर और गहरा रंग देता है।

5. Simple Round Mehndi Design

Mehndi Designs for Kids
Mehndi Designs for Kids (Photo: Social Media)
यह सबसे क्लासिक डिजाइन होती है। यह बनाने में काफी आसान और दिखने में बेहद सुंदर होती है। इसमें हथेली के बीचो-बीच गोल टिक्का बनाया जाता है और उंगलियों के सिरों को मेहंदी से भर दिया जाता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।