Mark Zuckerberg Secret Home: मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg Secret Home) अमेरिका के हवाई में एक आइलैंड पर टॉप-सीक्रेट बगंले का निर्माण कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह हवेली 1400 एकड़ में फैली हुई है। द न्यू यॉर्कर के मुताबिक जुकरबर्ग की इस प्रॉपर्टी का निर्माण शुरू हो गया है। बता दें इस प्रॉपर्टी (Mark Zuckerberg Secret Home) की कीमत करीब 270 मिलियन डॉलर बताई गई है, जिसमें जमीन की कीमत और कंस्ट्रक्शन कॉस्ट दोनों शामिल है। वहीं जुकरबर्ग की यह हवेली दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में शुमार है।
5,000 वर्ग फुट बड़ा होगा बंकर
मार्क जुकरबर्ग के सीक्रेट बंगले में कई ऐसी व्यवस्था हैं जो आपको हैरान कर देंगी। दरअसल इस बंगले (Mark Zuckerberg Secret Home) में एक अंडरग्राउंड बंकर बना हुआ है। वायर्ड द्वारा प्राप्त सार्वजनिक दस्तावेजों के अनुसार, बंगले में एक दर्जन से अधिक इमारतें होंगी, जिनमें 30 बेडरूम, 30 बाथरूम के साथ 5,000 वर्ग फुट का बड़ा बंकर शामिल होगा। इसके अलावा बिल्डिंग में 18 फीट ऊंची पानी की टंकी के साथ-साथ एक पंप प्रणाली भी होगी।
57,000 वर्ग फीट बड़ा है फ्लोर
जानकारी के मुताबिक सीक्रेट बंगले (Mark Zuckerberg Secret Home) में दो भाग या दो परिसर होगें, जो फुटबॉल ग्राउंड जितना बड़ा (57,000 वर्ग फीट) फ्लोर एरिया है। इनमें कई लिफ्ट मौजूद होगी। साथ ही ऑफिस, कांफ्रेंस रूम जैसी चीजें भी शामिल हैं।
एक साथ बन सकता है सैकड़ों लोगों का खाना
जुकरबर्ग दुनिया की जिस महंगी हवेली का निर्माण करवा रहे हैं, उसकी रसोई बहुत खास है। जानकारी के मुताबिक (Mark Zuckerberg Secret Home) दोनों बिल्डिंग में भारी-भरकम किचन बनवाया जा रहा है। यह इतना बड़ा है कि एक साथ सैकड़ों लोगों का खाना बन सकता है।
दूध-सब्जी की भी व्यवस्था
दावा किया गया है कि जुकरबर्ग की इस सीक्रेट हवेली (Mark Zuckerberg Secret Home) में खेती से लेकर पशुपालन जैसे इंतजाम की व्यवस्था हैं। जानकारी के मुताबिक “1,400 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी के कुछ हिस्सों में पशुपालन और कृषि के माध्यम से पहले से ही विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों का उत्पादन किया जा रहा है।”
कामगारों को बात करने पर है रोक
आपको बताते चले कि जुकरबर्ग के इस हवेली का काम बेहद गुप्त तरीके से चल रहा है और यहां काम करने वालों को एक-दूसरे से बात करने पर रोक लगाई गई है। यदि कोई इस बात का खुलासा भी करता है तो उसे तुरंत निकाल दिया जाता है। जानकारी में एक पूर्व ठेकेदार के हवाले से कहा गया, “यह एक फाइट क्लब है। हम फाइट क्लबों के बारे में बात नहीं करते हैं’ अलग-अलग परियोजनाओं और श्रमिकों को उनके काम के बारे में अन्य कर्मचारियों से बात करने से मना किया गया है’।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।