Anand Mahindra Share Paratha Video: आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक्स पर प्लेटफार्म एक वीडियो शेयर किया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक विशाल पराठा (Anand Mahindra Share Paratha Video) बनाते शख्स दिख रहा है। दरअसल इस क्लिप को साझा करते हुए महिंद्रा ने कहा कि जब आपको पराठा मिल जाए तो पिज्जा कैसे चाहिए।
बाहुबली पराठा वीडियो वायरल
आलू का पराठा भारत में काफी फेमस है। लोग इसे खाना खूब पसंद भी करते हैं। आपको बता दें चले कि महिंद्रा कंपनी (Anand Mahindra Share Paratha Video) के मालिक आनंद महिंद्रा नेहाल ही मेक वीडियो शेयर किया है वीडियो में एक पराठे का दिख रहा है यह कोई आम पराठा नहीं बल्कि एक बार में पूरी जॉइंट फैमिली इस पराठे को खा सकती है।
दस गुना बड़ा इस पराठे का तवा
आनंद महिद्रा ने इस (Anand Mahindra Share Paratha Video) वीडियो को 17 दिसंबर को पोस्ट करते हुए लिखा- जब आपको पराठा मिल जाए तो पिज्जा की जरूरत किसे है…? इस वीडियो में पराठे को बनाने का प्रोसेस दिखाया जा रहा है। लेकिन इसका साइज देखकर आपको भी एक बार तो साबू की याद आ ही जाएगी। क्योंकि जिस तवे पर इसे पकाया जा रहा है, वो आम घरों में इस्तेमाल होने वाले तवे से दस गुना बड़ा है। इसे जिस बर्तन में इसे परोसा ( Anand Mahindra Share Paratha Video) गया है, उसे भीमकाय थाली कहा जा सकता।
Who needs Pizza when you can have Paratha…? pic.twitter.com/nd7aPVIAK7
— anand mahindra (@anandmahindra) December 17, 2023
Courtesy : वायरल वीडियो को एक्स पर @anandmahindra के अकाउंट से शेयर किया गया
लोगों के आए ऐसे रिएक्शन
अब इस पराठे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल ( Anand Mahindra Share Paratha Video) हो रहा है। लोगों न इस वीडियो को देखकर एक से बढ़कर एक कमेंट की बौछार लगा दी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘जब आपका डायटीशियन आपको दिन में सिर्फ एक पराठा खाने की इजाजत दे।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘पराठा हमारा देशी भोजन है, जबकि पिज्जा देश के बाहर बाहर से आए हुए व्यंजन की याद दिलाता है।’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।