कई लोगों को अर्थराइटिस की बहुत परेशानी हो गई है। यह बिमारी पहले ज्यादा उम्र के लोगों को होती थी लेकिन आजकल इसकी समस्या युवाओं को भी होती जा रही है। आज हम इस बीमारी के लिए कई ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको इससे राहत दिला देगा।

1. ब्रोकली

कई पोषक तत्व ब्रोकली में होते हैं जो जोड़ों के दर्द में राहत दिलाते हैं। ब्रिटेप कर यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजेलिया के मुताबिक गठिया की बीमारी से ब्रोकली में कई तत्व होते हैं। कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटिन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम इन सभी से ब्रोकली बचाता है।
2. लहसुन

लहसुन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत सेहतमंद होता है। एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण लहुसन के अंदर होते हैं जो जोड़ों के दर्द से निजात दिला सकते हैं।
3. बथुआ

बथुआ के पत्तों का रस अर्थराइटिस में बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको भी यह परेशानी है तो अपनी डाइट में इसका जरूर सेवन करें। रोजाना बथुए के पत्तों का पानी पीने से इसमें आपको मदद मिलेगी। एक बात का जरूर ध्यान रखें की इसमें स्वाद के लिए कुछ नहीं मिलाना है। बथुए का रस तीन महीने तक पीना होता है।
4. हल्दी

करक्यूमिन नाम का तत्व हल्दी में पाया जाता है। यह तत्व उन बैक्टिरिया को खत्म करता है जिनसे शरीर में बीमारी पैदा होती है। यही वजह है कि गठिया के मरीजों को हल्दी दी जाती है। इसका सेवन करने से आपके दर्द में आराम मिलता है।
5. ओमेगा-3 एसिड

ओमेगा-3 एसिड भी अर्थराइटिस में बहुत फायदेमंद होता है। एल्गी ऑयल, फिश ऑयल, सैमन मछली का भी सेवन करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



