काजू स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। प्रोटीन और विटामिन बी की भरपूर मात्रा काजू में पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट भी काजू में पाया जाता है जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। दिमाग और त्वचा दोनों के लिए भी काजू बहुत लाभकारी होता है। सर्दियों में रोजाना काजू का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा तनाव से भी काजू बचाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद काजू होता है।

दिल और हड्डियों के लिए काजू गुणकारी होता है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। मोनो सैचुराइड्स की मात्रा काजू में पाई जाती है जो हड्डियों और दिल को स्वस्थ रखता है।

कोलेस्ट्रॉल को भी काजू कम करता है। आयरन की मात्रा काजू में भरपूर मिलती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो काजू का सेवन आपके लिए बहुत गुणकारी है। साथ ही शरीर में रक्त की कमी को भी काजू सही रखेगा। एनीमिया के भी आप शिकार नहीं होंगे।

यौन रोगों में भी काजू मददगार होता है। शरीर में ऊर्जा काजू का सेवन करने से आती है साथ ही प्रोटीन की मात्रा काजू में भरपूर पाई जाती है। पाचन शक्ति को भी काजू मजबूत करता है। अगर आपको अंदर से कमजोरी महसूस हो रही है या फिर शरीर में ऊर्जा की कमी हो तो काजू का सेवन कर लें। बाल और त्वचा भी काजू के सेवन से स्वस्थ होते हैं।

याददाशत भी काजू के सेवन से मजबूत होती है। काजू अल्जाइमर की बीमारी से भी बचाता है। ब्लड प्रेशर को भी काजू सही रखता है।



Download Android App
Download iOS App



