कड़ी पत्ता सुंदरता के साथ सेहत के लिए भी है लाजवाब, इसका सेवन डायबिटीज से लड़ने में करता है मदद

Summary :

नीम के पत्तों के बारे में तो आपने बहुत बार सुना की इसका स्वाद कड़वा होता है,लेकिन इसके फायदे भी अनेक होते हैं।

नीम के पत्तों के बारे में तो आपने बहुत बार सुना की इसका स्वाद कड़वा होता है,लेकिन इसके फायदे भी अनेक होते हैं। खैर,यह तो बात हुई नीम के पत्ते की  मगर क्या आपने कभी मीठे नीम के पत्तों के बारे में सुना है। जी हां मीठा नीम जिसे हम कड़ी पत्ता भी कहते हैं। कढ़ी पत्ते का उपयोग ज्यादातर घरों की किचन में किया जाता है। 
दाल, सब्जी से लेकर ढोकला और भी कई सारी अन्य चीजों में कढ़ी पत्ते का छौंक लगाने से उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है,लेकिन आपको बता दें की कड़ी पत्ता केवल स्वाद बढ़ाने में ही कारगर नहीं बल्कि इसके सौंदर्य और सेहत से जुड़े भी कई सारे फायदे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में…
1.एनीमिया से निजात 
दरअसल कड़ी में पत्ते फॉलिक एसिड और आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जोकि हमारी बॉडी से आयरन अवशोषित करने में सहायता करता है। साथ ही एनीमिया जैसी बीमारी से हमारा बचाव करता है। इसलिए रोजाना सुबह  खाली पेट कड़ी पत्ता और खजूर का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
2.डायबिटीज में फायदेमंद 
डायबिटीज के पेशेंट के लिए कड़ी पत्ता का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। कड़ी पत्ते को अपने खान पान में  शामिल करके आप डायबिटीज से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं, इसके अलावा कड़ी पत्ते से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

3.खांसी में आराम 
बदलते मौसम में खांसी,जुखाम और गिला कफ बनने की शिकायत होती है तो कभी यह कफ सुख भी  जाता है, जिसके बाद फेफड़ों में जमा हो जाता है। ऐसे में भी कड़ी पत्ते का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता  है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर शहद के साथ का पाउडर बनाकर इसका सेवन करने से राहत मिलती है।

4.मुहासों से छुटकारा 
कड़ी पत्ता त्वचा संबंधी रोगों में भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, यदि आप काफी लंबे समय से चेहरे पर मुंहासे या अन्य त्वचा संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। तो ऐसे में आपको रोजाना कड़ी पत्ते का सेवन करना चाहिए या फिर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके अलावा बालों को काला और घना बनाने के लिए आप कड़ी पत्तों को नारियल तेल में उबालकर बालों की मालिश कर सकते हैं।
पाचन संबंधी परेशनी  
पाचन संबंधी बीमारियों में कड़ी पत्ता किसी वरदान से कम नहीं है। दस्त होने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पीना चाहिए जो आपको जल्द ही राहत देगा। वहीं कड़ी पत्ता अन्य पेट संबंधित सभी परेशानियों को भी दूर करता है।

Desk Team