गुरुवार बाजार से 150 की साड़ी पहनती है…जया बच्चन पर भड़के हिंदूस्तानी भाऊ, सुर्खियों में आया बयान

Summary :

Bhau on Jaya Bachchan:  हिंदुस्तानी भाऊ अपने बयान की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है और उनके बयान भी सुर्खियों में तुरंत आते है जिससे कई बार उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। इसी बीच हिंदुस्तानी भाऊ राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन पर भड़के है और कहा कि उन्हें कोई जानता नहीं था, आप सभी ने उन्हें बनाया है, पैप्स से हाथ विनती करते हुए कहा कि जहां उनकी इज्जत नहीं वहां ना जाएं। साथ ही ऐसा बयान दिया जिससे वह सुर्खियों में आ गए है। जानते है हिंदुस्तानी भाऊ ने यह बयान क्यों दिया और…

Bhau on Jaya Bachchan:  हिंदुस्तानी भाऊ अपने बयान की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है और उनके बयान भी सुर्खियों में तुरंत आते है जिससे कई बार उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। इसी बीच हिंदुस्तानी भाऊ राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन पर भड़के है और कहा कि उन्हें कोई जानता नहीं था, आप सभी ने उन्हें बनाया है, पैप्स से हाथ विनती करते हुए कहा कि जहां उनकी इज्जत नहीं वहां ना जाएं। साथ ही ऐसा बयान दिया जिससे वह सुर्खियों में आ गए है। जानते है हिंदुस्तानी भाऊ ने यह बयान क्यों दिया और जया बच्चन के बारे में क्या कहा है..

Bhau on Jaya Bachchan

Bhau on Jaya Bachchan
Bhau on Jaya Bachchan

हिंदुस्तानी भाऊ ने एक इवेंट पर बयान देते हुए कहा कि क्या नाम उनका अमिताभ बच्चन की पत्नी का? वह जय बच्चन खुद गुरुवार बाजार से 150 रुपये की साड़ी पहनती है और लोगों को गरीब बताती है, कैसे गंदे कपड़े पहनते है का बयान देती है। भाऊ भाई ने बताया कि ऐसे लोगों के पीछे क्यों जाते हो जहां इज्जत नहीं मिलती है. आपकी वजह से यह लोग जाने जाते है, आप इन्हें दिखाना बंद कर दो। साथ ही यह भी कहा कि हम लोग भी आपकी वजह से बने हुए है और हम ही आपको इज्जत नहीं करेंगे तो कौन करेगा, यह सोचना भी बहुत जरूरी है।

Jaya Bachchan Statement

Jaya Bachchan Statement
Jaya Bachchan Statement

मोजो स्टोरी के ‘वी द वुमन’ शो में जया बच्चन ने बयान देते हुए कहा था कि मेरा रिश्ता मीडिया के साथ बहुत अच्छा है लेकिन पैपराजी से रिश्ता अच्छा नहीं है। बाहर बैठे गंदे कपड़े, टाइट जींस और हाथो में मोबाइल लिए यह लोग कौन है? इन्हें लगता है कि यह मोबाइल से फोटो खींच सकते है औऱ कुछ भी कर सकते है। पैपराजी से रिश्ते की बात करते हुए कहा कि मैं आपको नापसंद करती हूं और मुझे नफरत है।

ALSO READ: ‘हम दोनों भारत के सबसे बड़े भगोड़े…’, वायरल हो रहा ललित मोदी और विजय माल्या का मजाकिया अंदाज वाला VIDEO

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।