‘हम दोनों भारत के सबसे बड़े भगोड़े…’, वायरल हो रहा ललित मोदी और विजय माल्या का मजाकिया अंदाज वाला VIDEO

Summary :

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच इंटरनेट पर हाल में आए एक वीडियो ने लोगों के बीच एक अजब सी बहस को छेड़ दिया है। ये वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का है। यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें दोनों साथ में मस्ती करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में ललित मोदी मजाकिया अंदाज में खुद को और विजय माल्या को “भारत के सबसे बड़े भगोड़े” कहते दिखाई देते…

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच इंटरनेट पर हाल में आए एक वीडियो ने लोगों के बीच एक अजब सी बहस को छेड़ दिया है। ये वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का है। यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें दोनों साथ में मस्ती करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में ललित मोदी मजाकिया अंदाज में खुद को और विजय माल्या को “भारत के सबसे बड़े भगोड़े” कहते दिखाई देते हैं। इस बात पर विजय माल्या भी हंसते हुए नजर आते हैं।

Lalit Modi Social Media Post: ललित मोदी ने खुद शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को किसी और ने नहीं, बल्कि ललित मोदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “चलिए भारत में इंटरनेट पर फिर से धूम मचाते हैं। मेरे दोस्त विजय माल्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू।” इसके बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)
Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya: विजय माल्या की बर्थडे पार्टी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह पार्टी विजय माल्या के जन्मदिन के मौके पर रखी गई थी। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में लंदन में यह भव्य पार्टी आयोजित की गई थी, जिसका इंतजाम खुद ललित मोदी ने किया था। पार्टी के दौरान दोनों कारोबारी काफी खुश और बेफिक्र नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला भी उनके साथ दिखाई देती है और कोई तीसरा व्यक्ति उनका वीडियो बना रहा होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

Vijay Mallya Latest News: “हम सबसे बड़े भगोड़े हैं”

वीडियो का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा तब आता है, जब ललित मोदी कैमरे की ओर देखकर ऊंची आवाज में कहते हैं, “हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं।” इस बयान को वह मजाक के रूप में कहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विजय माल्या इस दौरान हंसते हुए दिखाई देते हैं, जिससे वीडियो और भी ज्यादा विवादों में आ गया।

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)
Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)

पार्टी में कई नामचीन चेहरे

इस पार्टी में कई मशहूर लोग शामिल हुए थे। फोटोग्राफर जिम राइडेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ललित मोदी और विजय माल्या की एक तस्वीर साझा की और शानदार पार्टी के लिए ललित मोदी का धन्यवाद किया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस समारोह में बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ, हॉलीवुड अभिनेता इदरीस एल्बा और फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला भी मौजूद थे।

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)
Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)

ललित मोदी और विजय माल्या का सच

गौरतलब है कि ललित मोदी साल 2010 से भारत से बाहर रह रहे हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया। वहीं विजय माल्या भी किंगफिशर एयरलाइंस के डूबने के बाद कानूनी मामलों में फंस गए थे और बाद में भारत से बाहर चले गए। दोनों ही लंबे समय से भारत में कानून से बचते हुए विदेश में रह रहे हैं।

Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)
Lalit Modi Jokes With Vijay Mallya (Image- Social Media)

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं, तो कुछ इसे केवल एक मजाक मान रहे हैं। हालांकि, इतना तय है कि इस वीडियो ने एक बार फिर ललित मोदी और विजय माल्या को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘साली से शादी कराओ, नहीं तो मैं…’, बिजली के टावर पर जीजा का हाई वोल्टेज ड्रामा, Video Viral

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।