Businessman ने बीच आसमान में अपनी बेटी की शादी कर किया सपना पूरा

Summary :

Dilip popley daughters wedding: शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। कई लोगों की ख्वाहिश होती है की उनकी शादी यादगार बने। इसके लिए कुछ लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते है तो कुछ अपने ही क्षेत्र में अच्छे से शादी करते है। लेकिन अब एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी इतनी धूमधाम से की है यह शादी रिश्तेदारों के लिए भी यादगार बन गई है।   दुल्हा-दुल्हन ने किया धन्यवाद संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन दिलीप पोपले ने अपनी बेटी की शादी प्राइवेट जेटेक्स बोइंग 747 विमान में की है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई…

Dilip popley daughters wedding: शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। कई लोगों की ख्वाहिश होती है की उनकी शादी यादगार बने। इसके लिए कुछ लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते है तो कुछ अपने ही क्षेत्र में अच्छे से शादी करते है। लेकिन अब एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी इतनी धूमधाम से की है यह शादी रिश्तेदारों के लिए भी यादगार बन गई है।

Dilip popley daughters wedding

 

दुल्हा-दुल्हन ने किया धन्यवाद

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन दिलीप पोपले ने अपनी बेटी की शादी प्राइवेट जेटेक्स बोइंग 747 विमान में की है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वीडियो के शुरुआत में फ्लाइट के अंदर का व्यू दिखाया जाता है, जिसमें लोग, ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर डांस कर रहे हैं। वहीं, ये भी देखा जा सकता है कि इस दौरान प्लेन को भी अच्छे से सजाया गया है। वीडियो के अंत में दुल्हा अपने ससुर और पिता को धन्यवाद देता है। दुल्हन भी इसमें शामिल होती है और बताती है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे ऐसा कुछ अनुभव होगा।

Dilip popley daughters wedding: इस वीडियो को पीटीआई ने शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये शादी मोडिफाइड 747 एयरक्राफ्ट में 24 नवंबर को हुई थी। दुल्हा दुल्हन के साथ मेहमानों को दुबई से ओमान तक तीन घंटे की यात्रा करनी पड़ी। इसी दौरान शादी समारहो आयोजित हुआ।

Dilip popley daughters wedding

पोपले की भी हुई थी फ्लाइट में शादी

पोपले ने कहा, ‘दुबई मेरा घर है और यह आसमान में होने वाली शादी का सीक्वल है। मैंने हमेशा से अपनी बेटी के लिए ऐसा करने का सपना देखा है। दुबई से बेहतर कोई जगह नहीं है क्योंकि ये सभी सपनों को पूरा करता है’। गौरतलब है कि पोपले ने खुद भी 1994 में एयर इंडिया की फ्लाइट में शादी की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid