वेडिंग सीजन में दिखना है खूबसूरत, तो इंस्टेंट ग्लो के लिए अपनाएं ये टिप्स

Summary :

शादी का सीजन आते है लोगों में एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। जिसके लिए महिलाओं में सबसे ज्यादा क्रेस देखने को मिलता है।

शादी का सीजन आते है लोगों में एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। जिसके लिए महिलाओं में सबसे ज्यादा क्रेस देखने को मिलता है। शादी में हर कोई व्यक्ति सुंदर दिखना चाहता है। ऐसे में खूबसूरत ड्रेस के साथ ग्लोइंग स्किन का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपके  पास बहुत ज्यादा समय नहीं है तो आप इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए कॉफी फेशियल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं तुरंत ग्लो पाने के लिए कॉफी फेशियल को किस तरह से इस्तेमाल करें।
क्‍लीजिंग करें 
क्‍लीजिंग करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके लिए आप एक चुटकी कॉफी दो चम्‍मच दूध और एक चम्‍मच एलोवेरा जेल ले। अब इन तीनों चीजों को मिक्‍स करके करीब एक मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो इसके लिए आप इसमें थोडी सी मिलाई मिला लें। वहीं आयली स्किन के लिए कच्‍चा दूध बेस्‍ट है।
स्‍क्रबिंग 
कॉफी स्‍क्रबिंग करने के लिए आप एक चम्‍मच चावल का आटा लें और इसमें एक चम्‍मच कॉफी मिला लें। साथ ही एक चुटकी हल्‍दी मिला लें। इसमें अब थोड़ा सा पानी की बूंदे डालकर स्‍क्रबिंग कर लें। ध्‍यान रहे स्‍क्रबिंग करते हुए चेहरे को बहुत तेज से नहीं रगड़े।  
स्‍टीमिंग 
स्‍टीम लेने के लिए आप स्‍टीमर का यूज करें। इसके अलावा आप एक  पतीले में पानी गर्म करके आप तौलिए को मुंह पर डालकर स्टीम ले सकते हैं। इससे आपकी स्किन की डर्ट हटा सकते हैं। 
फेसमास्क 
ये सभी स्टेप हो जाने के बाद आखिरी में फेस मास्क बनाने के लिए  आप दो चम्मच कॉफी लें। इसमें एक चम्मच दही डालें। इस फेस मास्क को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।  
 

Desk Team