सावन के मंगलवार को ये काम करने से झेलना पड़ सकता है बजरंगबली का क्रोध

Summary :

सावन के महीने में भगवान शिव के अलावा भी बजरंगबली और शनि देव की पूजा करना भी फलदायी होता है। लेकिन जाने-अनजाने में किए गए कुछ ऐसे काम जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं।

सावन के महीने में भगवान शिव के अलावा भी बजरंगबली और शनि देव की पूजा करना भी फलदायी होता है। लेकिन जाने-अनजाने में किए गए कुछ ऐसे काम जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं। क्योंकि इन कार्यो को करने से धन हानि समेत परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। तो आइए आप भी एक बार जान लीजिए कि कौन-सी हैं वो चीजें जो हमें मंगलवार को करने से हमेशा बचना चाहिए। 

सावन मास के मंगलवार में नहीं करें ये काम…

1.सावन मास के मंगलवार के दिन कोई भी लेने-देन करने से बचें। इसके साथ ही शाम के वक्त भी किसी को उधार न दें। इससे आप पर कर्ज हो सकता है। इससे धन हानि की आशंका भी रहती है। 
2.सावन के मंगलवार को कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में इसे अशुभ बताया गया है। यादि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में दरिद्रता आती है।
3.सावन के मंगलवार वाले दिन अपने पर्स में एक पीपल का पत्ता रख लें। इससे धन की समस्या दूर होगी।
4.सावन के मंगलवार में महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए। इससे संपन्नता चली जाती है। इससे घर में मां लक्ष्मी नहीं टिक पाती है। 
5.सावन के मंगलवार को नमक नहीं खाना चाहिए। क्योंकि नमक को शास्त्रों में अशुद्घ माना गया है।
6.सावन के मंगलवार के दिन जो लोग अन्न फेंक देते हैं या इसका अपमान करते हैं उन्हें जिंदगी भर अन्न के लिए तरसना पड़ सकता है। 

Desk Team