भूलकर भी ना करें दीपक जलाते समय ये गलतियां, झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान

Summary :

देवी-देवाताओं की पूजा में आरती का सनातन धर्म में अहम माना जाता है। अपने पापों के लिए हम आरती में ईश्वर से क्षमा मांगते हैं साथ ही ईश्वर की आरधना

देवी-देवाताओं की पूजा में आरती का सनातन धर्म में अहम माना जाता है। अपने पापों के लिए हम आरती में ईश्वर से क्षमा मांगते हैं साथ ही ईश्वर की आरधना और गुणगान भी आरती के दौरान करते हैं। ऐसा करने से शांति और सुकून हमे मिलता है। इसके अलावा वास्तु दोष खत्म करने के लिए घर में दीपक हर रोज जलाना चाहिए। 
दीपक जलाते समय आप अगर कुछ चीजों का ध्यान रखते हैं तो सुख और शांति के साथ आपके जीवन में आर्थिक समस्या भी दूर होती है। इतना ही नहीं इनसे आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। अगर आप इन चीजों का ध्यान दीपक जलाते समय नहीं रखते हैं तो आपके घर से सुख और शांति तो जाती ही है इसके अलावा आर्थिक परेशानी भी आपके जीवन में आ जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि दीपक जलाते समय इन चीजों को भूलकर भी न करें-

1. अशुभ माना जाता है

खंडित दीपक का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भूलकर भी ना करें। साफ और सही दीपक का ही प्रयोग पूजा के समय करें। ऐसा कहा गया है कि खंडित दीपक धार्मिक कार्यों में अशुभ होता है। 

2. दीपक का प्रयोग इस तरह से करें

कई लोग घी का दीपक जलाते हैं तो इसके लिए आप हमेशा सफेद रुई ही इस्तेमाल करें। जबकि कुछ लोग तेल में दीपक जलाते हैं तो उन्हें लाल धागे की बत्ती का इस्तेमाल करें। ऐसा दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्यों में जब ऐसे दीपक जलाते हैं तो वह बहुत शुभ होता है। 

3. सुख-शांति बनी रहती है घर में 

वास्तु शास्‍त्र में कहा गया है कि घर में सुबह-शाम हर रोज दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। इसके अलावा सुख-शांति और समृद्िध घर में हमेशा रहती है। 

4. यहां पर हर रोज दीपक जलाएं

घर के मुख्य दरवाजे पर हर रोज शाम को दीपक जलाने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि दीपक को जमीन पर नहीं बल्कि चावल पर या फिर किसी दूसरी चीज पर रखें। 

5. दूर होती है सारी स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानियां

अगर आप घर पर किसी भी पीने के पानी के बर्तन के पास घी का दीपक जलाकर रखते हैं तो धन की वृद्िध के साथ-साथ स्वास्‍थ्य से संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखना है एक दीपक से दूसरे दीपक को कभी नहीं जलाना चाहिए। हमेशा अलग-अलग करके दीपक को जलाना चाहिए। 

6. भगवान से इसलिए मांगे क्षमा 

अपने लेफ्ट हाथ की ओर घी के दीपक को लगाना चाहिए और राइट हाथ की ओर तेल के दीपक को लगाना चाहिए। अगर आप पूजा कर रहे हैं और उस दौरान दीपक बुझ जाए तो आप उसके लिए भगवान से क्षमा जरूर मांगे। 

Desk Team