सभी देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान श्री गणेश जी सर्व विघ्नहर्ता मंगलकर्ता है। इनकी कृपा किसी पर भी हो जाए फिर तो क्या ही कहना। इनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी के पूजन के बिना कोई भी शुभ मांगलिक काम सफल नहीं माने जाते, क्योंकि किसी भी शुभ काम का आरंभ करने से पहले सबसे पहले श्री गणेश जी का नाम लिया जाता है और उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

ठीक वैसे ही बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को अर्पित है इस वजह से यदि इनकी पूजा आराधना इस दिन विशेष रुप से कर ली जाए तो भगवान गणेश जी सारे विघ्नों का नाश कर देते हैं। इसके अलावा यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो बुधवार के दिन आपको यह छोटा सा उपाय एक बार जरूर करना चाहिए।

1.धन प्राप्ति के लिए बुधवार की सुबह भगवान गणेश जी के माथे पर लगे सिंदूर को निकालकर अपने माथे पर इसका तिलक लगा लेने से कुछ ही दिनों में गुप्त गड़ा हुआ खजाना मिलता हैं।

2.यदि परिवार वालों के बीच अक्सर अनबन रहती है तो ऐसे में बुधवार के विशेष दिन भगवान गणेश जी को सफेद दूर्वा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर लेने से जल्दी ही इस परेशानी से मुक्ति मिल जाती है।

3.आर्थिक तंगी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश को गाय का घी और गुड से भोग अवश्य लगाएं।

4.सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश करने के लिए बुधवार के खास दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना करके पूजा करें। साथ ही मोदक का भोग लगाएं।

5.बुधवार के दिन गणेशजी के इन 12 नामों का 108 बार जप करने से हर मुश्किल से मुश्किल काम में भी सफलता हाथ लग जाती है। 1 वक्रतुंड, 2 एकदंत, 3 कृष्णा पिंगाक्ष, 4 गज वक्त्र, 5 लंबोदर, 6 विकट 7 विघ्न राजेन्द्र, 8 घुरमवर्ण, 9 भालचंद्र, 10 विनायक, 11 गणपति एवं 12 गजानन ।

बुधवार के दिन बताए गए इन सभी उपायों को श्रद्धा पूर्वक कर लेने से सारे कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती है और आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण हो जाती हैं ।


Download Android App
Download iOS App



