हर कोई चाहता है उसके जीवन में खुशहाली और सुख-शांति हमेशा बनी रहे। लेकिन हर किसी व्यक्ति को यह ख़ुशी नसीब हो ऐसा होना संभव नहीं है। क्योंकि जीवन में सुख-शांति का बना रहना काफी मुश्किल होता है। ऐसे समय जीवन काफी मुश्किलों भरा लगने लगता है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो आप इन साधारण से उपायों को अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

रविवार को करें यह उपाए…
1. किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने से पहले रविवार की सुबह गाय को रोटी खिलाएं और गाय की पूजा करें।

2. रविवार के दिन जल में कुमकुम डालकर बरगद के वृक्ष पर चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सुबह घर से निकलने से पहले घर के सभी सदस्य अपने माथे पर चन्दन तिलक लगाएं।

3. रविवार को मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

4. इस दिन चींटियों को खोपरे व शक्कर का बूरा मिलाकर खिलाएं।

5.रविवार को शुद्ध कस्तूरी को चमकीले पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें। इन उपायों को रविवार के दिन पूरी श्रद्धा के साथ कर लेने से जीवन में खुशहाली आती है।

6.कार्य में सफलता पाने के लिए रविवार को काली हल्दी की एक गांठ शुभ मुहूर्त में लेकर अपने घर के कैश बॉक्स और व्यापारी अपने गल्ले में रखें।

कुंडली में सूर्य के होने पर…
ज्योतिषचार्यों के अनुसार अगर किसी इंसान की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में है तो ऐसे में उस व्यक्ति को रविवार को सूर्य के लिए विशेष उपाय करना चाहिए। क्योंकि इस दिन सूर्य पूजा करने से इंसान को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। हो सके तो रविवार के दिन फलाहार व्रत रहें।

रविवार के दिन सूर्योदय के समय जगें और अपने नित्य कामों को करके सूर्य भगवान को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, फूल डालकर अर्ध्य करें।


Download Android App
Download iOS App



