झड़ते बालों की परेशानी से ये घरेलू नुस्खे चंद दिनों में दिलाएंगे राहत

Summary :

जैसे ही मौसम में बदलाव आता है तभी बालों का झडऩा हर दूसरे इंसान की परेशानी बन जाता है। यदि इन दिनों आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं

जैसे ही मौसम में बदलाव आता है तभी बालों का झडऩा हर दूसरे इंसान की परेशानी बन जाता है। यदि इन दिनों आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं तो आप बिना देर किए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे जो आपकी परेशानी को जल्दी ही दूर करेंगे। तो आइए जानते हैं आखिर कैसे। 

1.मेथी:बालों की सेहत और चमकदार बनाए रखने के लिए मेथी को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर इन दानों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच नारियल बादाम का तेल मिला लें। इस पेस्ट को करीब 40 मिनट तक अपने बालों पर लगाकर रखें। 40 मिनट के बाद बालों को अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल झडऩे की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

2.प्याज का रस:अगर आप बालों के झडऩे से परेशान है तो प्यास के रस को करीब आधे घंटे तक बालों में लगा कर रखें। इसके बाद बालों को धो लें। बता दें कि प्याज बालों को हर तरह के इंफेक्शन से बचा कर रखता है।

3.आंवला:आंवला हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। आंवले के गूदे को नींबू के रस के साथ मिला लें। फिर इसको बालों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और बालों में कोई कपड़ा ढक लें फिर सुबह बालों को धो दें।

ऐलोवेरा जेल:बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए ऐलोवेरा जेल या फिर या रस को लगाए और आधे घंटे बाद धो दें। हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा करें। आपके बालों में चमक के साथ बालों का झडऩा भी बंद हो जाएगा। 

Desk Team