इन दिनों एक बुजुर्ग दम्पति की दुर्गा पूजा पंडाल में सेल्फी खींचते हुए ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं हमारी सोशल मीडिया पब्लिक ने इस बुजुर्ग दम्पति को ढेर सारा प्यार और सम्मान भी दिया है। तो आइए जान लेते हैं आखिर इस बुजुर्ग दम्पति की यह तस्वीर इतनी ज्यादा वायरल होने के पीछे की कहानी के बारें में…

देखें पहले फेसबुक पोस्ट
इस पोस्ट को फेसबुक पर अभय नाम के यूजर ने शयेर किया है। उन्होंने ना केवल तस्वीरें शेयर करी है इसके साथ ही उन्होंने एक किस्सा भी साझा किया है। अब खबर लिखे जाने तक उनके इस पोस्ट पर करीब 5500 शेयर मिल गए है। अभय ने लिखा है प्यार?सेल्फी?पूजा मंडप में भटक रहे है? देखिए। लड़की विदेश में रहती है वो पूजा में नहीं आ सकती। वैसे किसी ने सच ही कहा कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती यह सदाबहार जोड़ी। केवल दो मन जो एक-दूसरे को अच्छा रखना चाहते हैं,अच्छा दिखना चाहते हैं। दोनों साथ में बहुत खुश हैं इतना काफी है एक साथ आनंद लेने के लिए।
क्या है कहानी
बता दें कि इस दम्पति की एक बेटी है जो विदेश में रहती है। बेटी पूजा में नहीं आ पाई। तो यह दम्पति खुद को खुश रखने के लिए दुर्गा पंडाल में पहुंचे और बाहर की दुनिया का आनंद लेते है। कहानी को इस बात से समझा जा सकता है कि जब किसी मां-बाप का बच्चा उनसे दूर चला जाता है। इतनी दूर कि वह त्योहार के मौके पर भी शामिल ना हो सके। तो उन्हें अपने तरीके से खुशियां ढूंढनी चाहिए और बिल्कुल भी मायूस नहीं रहना चाहिए। वैसे आप भी ध्यान रखें जरा साहब दीवाली आ रही है। मम्मी-पापा आपके भी इंतजार कर रहे होंगे। तो इस बार परिवार वालों को अकेला नहीं छोड़कर उनके साथ सेल्फी ली जाए। ताकि आपका साथ होने उनको कभी निराश न होना पड़े।


Download Android App
Download iOS App



