नई दिल्ली : सरकार ने स्मार्टफोनों के कुछ महत्वपूर्ण कलपुर्जों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया। सरकार ने यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। इसके तहत कैमरा मोड्यूल, मोबाइल फोन कनेक्टर व प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली जैसे तीन प्रमुख कलपुर्जों पर आयात शुल्क लगाया गया है। इससे पहले 2018-19 के बजट में सरकार ने मोबाइल फोनों पर सीमा शुल्क को 15प्रतिशत से बढ़ाकर 20प्रतिशत करने की घोषणा की थी।
वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने इस बारे में अधिसूचना को लोकसभा में पेश किया। इसके तहत उक्त कलपुर्जों पर 10 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाने का प्रस्ताव है। इन तीन कलपुर्जों पर इस समय कोई आयात शुल्क नहीं लगता है। एक अन्य अधिसूचना में राजस्व विभाग ने मोबाइल फोन सहित टेलीफोन से जुड़े प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर आयात शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की घोषणा की है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



