घर में लाफिंग बुद्धा इस स्थान पर रखने से होता है धन लाभ, कमाई में आती है बरकत

Summary :

कुबेर भगवान को जिस तरह से हिंदू धर्म में धन वृद्धि का प्रतीक माना गया है वैसे ही शुभ और धन समृद्धि लाने के लिए लाफिंग बुद्धा को चीन में यही दर्जा दिया गया है। लाफिंग बुद्धा की यह मान्यता

कुबेर भगवान को जिस तरह से हिंदू धर्म में धन वृद्धि का प्रतीक माना गया है वैसे ही शुभ और धन समृद्धि लाने के लिए लाफिंग बुद्धा को चीन में यही दर्जा दिया गया है। लाफिंग बुद्धा की यह मान्यता कही लोगों में दिखाई देती है जिसकी वजह से उन्होंने अपने घर में लाफिंग बुद्धा रखे हुए हैं। 
लेकिन क्या आपको पता है कि कहीं पर भी लाफिंग बुद्धा को रखने से शुभता और धन-समृद्धि नहीं आती। सही दिशा और स्‍थान पर लाफिंग बुद्धा को रखा जाता है जिसके बारे में आपको पहले पता होना आवश्यक है। घर में जिस तरह से आपको जरूरत है उसी दिशा में लाफिंग बुद्धा को रखा जाता है। 
परिवार के भाग्य और सुख शांति के लिए घर की पूर्व दिशा को माना गया है। एक लाफिंग बुद्धा आप अपने घर के पूर्व दिशा में रखते हैं तो इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और तालमेल बना रहता है। ध्यान रहे कि पूर्व दिशा में दोनों हाथों को उठाए हंसते हुए लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। 
फेंगशुई में बताया गया है कि घर में दक्षिण पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा को रखने से सकारात्मक ऊर्जा उस जगह की बढ़ती है साथ ही जीवन में धन और सुख का लाभ होता है। इस दिशा में लाफिंग बुद्धा रखने से घर के सदस्यों की आमदनी में भी बढ़ोतरी आती है। इतना ही नहीं अगर आपको विरोधी नौकरी व्यवसाय में परेशान कर रहे हैं तो इससे भी राहत मिलती है।
 
ऐसा कहा जाता है कि घर या दफ्तर में लाफिंग बुद्धा अपनी आंखों की ऊंचाई के बराबर रखना चाहिए। मतलब यह है कि जैसे ही आप आएं तो आपकी सीधी नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े। ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा को ज्यादा ऊंचाई या नीचे नहीं रखें।
हिंदू शास्‍त्र में बताया गया है कि दरवाजे की तरफ गणेश जी का मुंह होना शुभ होता है उसी तरह से लाफिंग बुद्धा का भी मुंह दरवाजे की तरफ होने से धन और समृद्धि का आगमन जीवन में होता है। 

Desk Team