मुंबई लॉकल ट्रेन का खुला फाइव स्टार रेस्टोरेंट! नजारा देख आंखों पर नहीं होगा

Summary :

मुंबई लॉकल ट्रेन के कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे। इन वीडियो में अक्सर यात्रियों से भरी खचाखच ट्रेन ही दिखाई देती है। लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिलती यहां तक की कुछ लोग तो बाहर लटक कर जाते है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोकर ट्रेन से जोड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन हैरत की बात ये है कि इस वीडियो को देख आपको अचंभा तो होगा बल्कि भरी हुई ट्रेन में खुले रेस्टोरेंट को देखकर होगा। जी हां, लगा न आपको भी झटका? दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।…

मुंबई लॉकल ट्रेन के कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे। इन वीडियो में अक्सर यात्रियों से भरी खचाखच ट्रेन ही दिखाई देती है। लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिलती यहां तक की कुछ लोग तो बाहर लटक कर जाते है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोकर ट्रेन से जोड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

लेकिन हैरत की बात ये है कि इस वीडियो को देख आपको अचंभा तो होगा बल्कि भरी हुई ट्रेन में खुले रेस्टोरेंट को देखकर होगा। जी हां, लगा न आपको भी झटका? दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो ब्लॉगर्स लोकल ट्रेन की एक बोगी में एक छोटा और टेंपरेरी रेस्टोरेंट खोलकर यात्रियों को जलपान करवाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते है कि सबसे पहले दोनों युवक एक यात्री के लिए जलेबी के ऊपर ओरिगैनो डालकर सर्व कर रहे हैं। इसी तरह केचप के साथ मैगी भी परोसी दी जाती है। खाने की बात यहां तक नहीं रुकती क्योंकि इसके बाद वह दोनों आखिर में स्वीट डेज़र्ट परोसते हैं और सबसे आखिर में लोगों से फीडबैक मांगते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Kataria (@katariaaryann)

 

बता दें, ये वीडियो @katariaaryann और @sarthaksachdevva ने शेयर किया है 

दरअसल, वीडियो के शुरुआत में बताया जाता है कि दोनों युवकों ने सबसे पहले ‘टेस्टी टिकट’ नाम के इस रेस्टोरेंट के कुछ इनविटेशन कार्ड बनवाए। इसके बाद इन कार्डस को रेलवे स्टेशन पर बैठे लोगों को बांट दिए, फिर कार्ड पर लिखी तारीख के मुताबिक, रेस्टोरेंट की ऑपनिंग भी कर दी। बताया जा रहा है कि, इस रेस्टोरेंट की ऑपनिंग में यात्रियों को फ्री मील यानि मुफ्त का खाना प्रोवाइड किया गया।

वहीं, ये वीडियो देख लोग भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रुक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो एक दिन जब मैंने ट्रेन मिस कर दी।’ जबकि अन्य यूजर ने लिखा, ‘कौन से स्टेशन पर मिलोगे भाई।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid