प्लेन में सामान रखने वाली जगह पर एयरहोस्टेस छुप कर बैठी थी, जानें क्या थी वजह

Summary :

एक फ्लाइट में एयर होस्टेस्ट सामान रखने वाली जगह पर लेट हुई थी। सामान रखने के लिए जब यात्री ने ऊपर वाला कम्पार्टमेंट

एक फ्लाइट में एयर होस्टेस्ट सामान रखने वाली जगह पर लेट हुई थी। सामान रखने के लिए जब यात्री ने ऊपर वाला कम्पार्टमेंट खोला तो वह हेयर होस्टेस को वहां देखकर चौंक गया। ऐसा वाकया अक्सर आपको भारतीय रेल की ट्रेेनों में दिखाई देता है जहां पर सामान रखने वाली जगह पर यात्री सोते हुए मिलते हैं। 
लेकिन जब ऐसा वाकया किसी फ्लाइट में देखने को मिलता है तो यह बहुत हैरान करने वाला होता है। क्योंकि ऐसी उम्मीद फ्लाइट के अंदर किसी को नहीं होती है। साउथवेस्ट एयरलाइन में यह वाकया हुआ है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

ये एक सपने की तरह था?



सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीर वर्नी वेरन नाम के यात्री ने पोस्ट की है। एयरलाइन को टैग करते हुए उन्होंने कैप्‍शन में लिखा है कि, ये क्या एक सपना है? अमेरिका के एक एयरलाइन का यह वाकया है। नैशविले से फिलाडेल्फिया तक यह विमान जा रहा था। इस विमान के ऊपरी डिबबे पर एयर होस्टेस बैठी हुई थी। 

महिला वहां पर लेटी रही 10 मिनट तक

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए यात्री वेरन ने कहा, मैं महिला के ऐसा करने से बहुत ही हैरान हो गई थी। महिला वहां पर लगभग 19 मिनट तक लेटी रहीं थीं। मुझे लगता है कि उन्होंने मजाक किया होगा ताकि यात्री हंस सकें। 

लोग हो गए शॉक

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

एयरहोस्टेस वहां पर इस वजह से लेटी थी

इस मामले पर साउथ एयरलाइंस ने बात करते हुए बताया कि, हमारे कर्मचारियों को उनके हास्य भावना के लिए जाना जाता है। विमान में एयरहोस्टेस ने जो भी किया था वह उसी का एक हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा, अपनी समझदारी और अनोखे प्रदर्शन के लिए साउथवेस्ट एयरलाइन के कर्मचारियों को जाना जाता है।
 बोर्डिंग के दौरान यात्रियों के साथ हमारे एक फ्लाइट अटेंडेंट ने मस्ती करने की कोशिशि की थी और हमारा क्रू पूरी तरह से यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखता है। 

Desk Team