पेट्रोल डीजल की भारी कमी! घरों से टंकी, बालटी, बोतल, पतीला लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे लोग, स्टॉक करने की मची होड़

Summary :

Fuel shortage In India Video Viral: सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की भारी कमी की अफवाह उड़ने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और तेल को स्टॉक करने के लिए अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करान के लिए पेट्रोल पंप पहुंच गए और वहां लबीं-लंबी लाइन लग गई। हद तो तब पार हो गई जब लोग अपने कीचन के बर्तन लेकर पेट्रोल भरवाने की लाइन में लगे रहे। लोगों को अपने कीचन से पतीला, कुकर, बोतल, बालटी जो भी मिला उसमें पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पहुंच गए। Fuel shortage In India Video Viral: भीड़ पेट्रोल पंप पर टूट पड़ी…

Fuel shortage In India Video Viral: सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की भारी कमी की अफवाह उड़ने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और तेल को स्टॉक करने के लिए अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करान के लिए पेट्रोल पंप पहुंच गए और वहां लबीं-लंबी लाइन लग गई। हद तो तब पार हो गई जब लोग अपने कीचन के बर्तन लेकर पेट्रोल भरवाने की लाइन में लगे रहे। लोगों को अपने कीचन से पतीला, कुकर, बोतल, बालटी जो भी मिला उसमें पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पहुंच गए।

Fuel shortage In India Video Viral: भीड़ पेट्रोल पंप पर टूट पड़ी

Fuel shortage In India Video Viral
Fuel shortage In India Video Viral (Source: Social Media)

झूठी अफवाह फैलने के बाद लोगों की भीड़ पेट्रोल पंप पर टूट पड़ी और अपने गाड़ियों में तेल भरवाने की होड़ लग गई। लोगों ने अपने घर में जो सामान दिखा उसमें तेल भरवाने के लोग पेट्रोल पंप पर उमड़ गए। जिसके बाद लोगों का वीडियो सोशल मीडिया में तेज से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो सिर्फ गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से सामने आई है जहां लोग पेट्रोल पंप पर पतीला, कुकर, बोतल, बालटी, ड्रम, केन समेत कई बर्तनों पर पेट्रोल भरवाते हुए नजर आए है।

ईंधन की कमी की अफवाहों को खारिज किया

तेलंगाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (टीपीडीए) ने ईंधन की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्टीकरण जारी किया और जनता से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में खरीदारी न करें। एसोसिएशन ने कहा कि पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है और एचपीसीएल, आईओसीएल और बीपीसीएल जैसी तेल कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। एसोसिएशन ने यह भी आश्वासन दिया कि ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं।

Fuel shortage In India Viral Video: घबराकर खरीदारी करने से बचें

Fuel shortage In India Viral Video
Fuel shortage In India Viral Video (Source: Social Media)

नागरिकों को जिम्मेदारी से काम करने की सलाह देते हुए, एसोसिएशन ने लोगों से आग्रह किया कि वे घबराकर खरीदारी करने से बचें, केवल नियमित जरूरतों के अनुसार ही ईंधन खरीदें और कंटेनरों में ईंधन का भंडारण करने से बचें, क्योंकि यह पीईएसओ के मानदंडों के खिलाफ है और जोखिम भी पैदा करता है। यह स्पष्टीकरण कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों की खबरों के बीच आया है, जिसमें गलत सूचनाओं के कारण कई विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और डीलर निकायों ने दोहराया है कि ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है।

ALSO READ: ISI सहयोगी Safina Khan के साथ दिखे Vishal Dadlani, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बताया मुखबिर और गद्दार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।