ISI सहयोगी Safina Khan के साथ दिखे Vishal Dadlani, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बताया मुखबिर और गद्दार

Summary :

Vishal Dadlani With Safina Khan Video: बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम Vishal Dadlani चर्चा और बहस का केंद्र बन चुके है क्योंकि हाल ही में वह पाकिस्तान की पत्रकार सफीना के साथ बातचीत करते हुए नजर आए है जिसके बाद सोशल मीडिया में सर्च करने औऱ कमेंट करने की होड़ मच गई है। बता दें कि पाकिस्तान की पत्रकार सफीना खान को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ISI का जासूस माना जाता है औऱ इससे पहले भी सफीना ने भारतीय राष्‍ट्रध्‍वज तिरंगे का अपमान किया था। ऐसे में विशाल ददलानी का सफीना के साथ बातचीत करने पर लोगों ने कमेंट्स में…

Vishal Dadlani With Safina Khan Video: बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम Vishal Dadlani चर्चा और बहस का केंद्र बन चुके है क्योंकि हाल ही में वह पाकिस्तान की पत्रकार सफीना के साथ बातचीत करते हुए नजर आए है जिसके बाद सोशल मीडिया में सर्च करने औऱ कमेंट करने की होड़ मच गई है। बता दें कि पाकिस्तान की पत्रकार सफीना खान को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ISI का जासूस माना जाता है औऱ इससे पहले भी सफीना ने भारतीय राष्‍ट्रध्‍वज तिरंगे का अपमान किया था। ऐसे में विशाल ददलानी का सफीना के साथ बातचीत करने पर लोगों ने कमेंट्स में देश का गद्दार और मुखबिर कहा है।

Criticism of ‘Dhurandhar 2’: ‘धुरंधर 2’ की आलोचना

मयूजिश‍ियन Vishal Dadlani ने इससे पहले ‘धुरंधर 2’ की आलोचना की थी और अब जासूस सफीना के साथ बातचीत  करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब वह चर्चा का केंद्र बन चुके है। लंदन के एक इवेंट में के इस क्लीप में साफ देखा जा सकता है कि सफीना पत्रकार ने कहा विशाल को कहा कि बॉलीवुड के गाने वायरल होने के पीछे इनकी ही मुख्य भूमिका है वहीं विशाल ददलानी बताते हे कि वह किसी से मिलने यहां आए है और इसी होटल में रुके हुए है।

Vishal Dadlani With Safina Khan Video: विशाल डडलानी की जमकर आलोचना

Vishal Dadlani With Safina Khan Video
Vishal Dadlani With Safina Khan Video (Source:Social Media)

यह क्लीप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में विशाल डडलानी की जमकर आलोचना की जा रही है क्योंकि इससे पहले उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की आलोचना की थी अब सफीना के साथ बातचीत की वीडियो ने इस आलोचना को अधिक हवा दे दी है। लोगों का कहना है कि विशाल सिंगर कि ऐसे लोगों से मुलाकात है जो ISI की हिमयाती है और यह देश के सम्‍मान के साथ खिलवाड़ है। वहीं कई लोगों का कहना है कि वह देश के गद्दार है और मुखबिर है।

Who is Safina Khan: कौन है सफीना खान

Who is Safina Khan
Who is Safina Khan (Source:Social Media)

सफीना खान पाकिस्तानी पत्रकार और व्लॉगर हैं और वह लंदन में रहती है। पाकिस्तान के लाहौर से पढ़ने के बाद पत्रकार की पढ़ाई पूरी की और देश विदेश राजनीती की समझ रखने के साथ ही पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर रिपोर्टिंग करती है। सफीना का नाम हमेशा से विवादों में रहा है क्योंकि उनपर ISI हिमायती रहने का आरोप लगता आया है, भारतीय तीरंगे के साथ अपमान किया है और कई अन्य पत्रकारों के साथ झड़प भी हुई है।

ALSO READ: दिल्ली मेट्रो में मर्यादा तार-तार! मैजेंटा लाइन पर नाबालिग लड़कियों ने पार की बदतमीजी की सारी हदें, Viral Video

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।