Ghaziabad Rapid Rail News: पार्क, मेट्रो और OYO रूम तक आप लोगों अभी तक कपल की तरफ से अश्लीलता की हदें पार करने के मामले सुने होंगे। लेकिन इस बीच अब अब एक ऐसा ही मामला दिल्ली–गाजियाबाद रूट पर चलने वाली नमो भारत (रैपिड रेल) ट्रेन से सामने आया है। दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में ट्रेन के अंदर एक युवक और युवती द्वारा किया गया अनुचित व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है।
Ghaziabad Rapid Rail News: सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन के पास की है। ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में युवक और युवती ट्रेन की सीट पर बैठे हुए नजर आते हैं। उस समय ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं थी और आसपास अन्य यात्री भी नहीं थे। इसी दौरान दोनों ने सार्वजनिक स्थान की मर्यादा को तोड़ते हुए अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़े चार छोटे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने सार्वजनिक परिवहन में इस तरह के व्यवहार को गलत बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
View this post on Instagram

Rapid Rail Viral Couple: आम लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि एक साझा सामाजिक स्थान होता है। ऐसे स्थानों पर अनुशासन और शालीनता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं समाज, खासकर युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं।

Ghaziabad Namo Bharat Train Viral Video: NCRTC ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने जांच के आदेश दिए हैं। NCRTC के प्रवक्ता के अनुसार, संबंधित सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुराना वीडियो, हाल में हुआ वायरल
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पिछले महीने का है, लेकिन हाल ही में इसे किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो को बाहर कैसे और किसने लीक किया।

कर्मचारी पर हुई कार्रवाई
NCRTC के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस मामले में लापरवाही को लेकर एक कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। हालांकि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए NCRTC द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।
इसके तहत यात्रियों को सार्वजनिक स्थानों पर उचित व्यवहार और नियमों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन में मर्यादा और अनुशासन बनाए रखें। नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सेवाओं में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में युवकों ने मूंछों पर ताव देकर बनाई रील! फिर पुलिस ने जो किया सुनकर कांप जाएंगे आप


Download Android App
Download iOS App




