छुट्टियों का Golden Week! बच्चों की हुई मौज, जानें 25 दिसंबर को कहां बंद रहेंगे स्कूल

Summary :

Christmas School Holidays 2025: कड़ाके की ठंड में स्कूल के बच्चे हमेशा छुट्टियों का इंतजार करते है साथ ही इन छुट्टियों में दोस्त और परिवार के साथ क्रिसमस डे और नया साल का जश्न भी मनाते है। इसी बीच कई राज्यों के स्कूलों ने बच्चों के लिए क्रिसमस डे और शीतकालीन अवकाश की छुट्टी घोषित कर दी। वहीं उत्तर प्रदेश में क्रिसमस डे के दिन छुट्टी नहीं होगी और कई राज्यों में अभी सिर्फ क्रिसमस डे की ही छुट्टी रहेगी। यह अवकाश बच्चों के लिए गोल्डन वीक माना जा रहा है। विस्तार से जानते है सभी राज्यों में छुट्टी के…

Christmas School Holidays 2025: कड़ाके की ठंड में स्कूल के बच्चे हमेशा छुट्टियों का इंतजार करते है साथ ही इन छुट्टियों में दोस्त और परिवार के साथ क्रिसमस डे और नया साल का जश्न भी मनाते है। इसी बीच कई राज्यों के स्कूलों ने बच्चों के लिए क्रिसमस डे और शीतकालीन अवकाश की छुट्टी घोषित कर दी। वहीं उत्तर प्रदेश में क्रिसमस डे के दिन छुट्टी नहीं होगी और कई राज्यों में अभी सिर्फ क्रिसमस डे की ही छुट्टी रहेगी। यह अवकाश बच्चों के लिए गोल्डन वीक माना जा रहा है। विस्तार से जानते है सभी राज्यों में छुट्टी के बारे में..

Christmas School Holidays 2025: UP Winter Vacation 2025

Christmas School Holidays 2025
Christmas School Holidays 2025

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 25 दिसंबर को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। कई दिनों से अटकलें चल रही थी कि इस दिन छुट्टी रहेगी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के कारण राज्य में सभी स्कूल खुले रहेंगे और कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी छात्रों का स्कूल आना होगा। वहीं अभी शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा नहीं की गई है।

Delhi Winter Vacation 2025

दिल्ली में छात्रों के लिए गोल्डन वीक शुरू हो गया है। बता दें कि दिल्ली में 23 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी साथ ही बढ़ते प्रदूषण के कारण छुट्टी की तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। कल से शुरू होने वाली छुट्टी के साथ ही अब स्कूल के छात्र क्रिसमस डे और नया साल घर में मना सकते है।

Haryana Winter Vacation 2025

Christmas School Holidays 2025
Christmas School Holidays 2025

हरियाणा में भी क्रिसमस के दिन स्कूलों की एक दिन की छुट्टी रहेगा और फिर स्कूल खुल जाएंगे। वहीं विंटर वेकेशन की बात करें तो 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 सभी स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों को 15 दिन का लंबा वेकेशन मिलेगा और फिर नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Rajasthan Winter Vacation 2025

राजस्थान में 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू हो जाएगा और 5 जनवरी 2026 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। लंबी छुट्टी के बाद फिर नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

ALSO READ: गुवाहाटी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 का आयोजन, PM मोदी ने छात्रों से किया संवाद, दिया ये गुरु मंत्र

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।