’18 कैरेट शुद्ध गोल्ड, 101 किलो वजनी… इस अनोखी टॉयलेट सीट को खरीदने के लिए पागल हुए लोग! कीमत है ₹88 करोड़

Summary :

Golden Toilet Seat: देश दुनिया से आए दिन कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती हैं। इस बीच इन दिनों एक अनोखी टॉयलेट सीट दुनियाभर में सुर्खियों का विषय बनी हुई है। जिसकी कीमत करीब 88 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कोई आम सीट नहीं, बल्कि 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी हुई है। इस सीट को मशहूर इटैलियन कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने तैयार किया है। यह सीट 18 नवंबर को न्यूयॉर्क की सोटबी नीलामी में रखी जाएगी। Golden Toilet Seat: सोने से बनी अनोखी कलाकारी इस शानदार टॉयलेट सीट को खास तरह की कलाकारी से बनाया…

Golden Toilet Seat: देश दुनिया से आए दिन कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती हैं। इस बीच इन दिनों एक अनोखी टॉयलेट सीट दुनियाभर में सुर्खियों का विषय बनी हुई है। जिसकी कीमत करीब 88 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कोई आम सीट नहीं, बल्कि 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी हुई है। इस सीट को मशहूर इटैलियन कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने तैयार किया है। यह सीट 18 नवंबर को न्यूयॉर्क की सोटबी नीलामी में रखी जाएगी।

Golden Toilet Seat: सोने से बनी अनोखी कलाकारी

इस शानदार टॉयलेट सीट को खास तरह की कलाकारी से बनाया गया है। इसका वजन लगभग 223 पाउंड (करीब 101 किलो) बताया गया है। नीलामी की शुरुआती कीमत 10 मिलियन डॉलर (करीब 88 करोड़ रुपये) तय की गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बोली इससे भी ऊपर जा सकती है।

8 नवंबर से यह सोटबी के नए मुख्यालय ‘ब्रेउर बिल्डिंग’ के बाथरूम में प्रदर्शित की जाएगी, जहां लोग इसे देख सकेंगे। हालांकि आयोजकों ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ प्रदर्शनी के लिए होगी, कोई भी इस पर बैठ नहीं सकेगा। सोटबी के एक्सपर्ट डेविड गैल्परिन ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग कला को सराहें, उस पर बैठें नहीं।”

Golden Toilet Seat
Golden Toilet Seat (source: social media)

Golden Toilet America Auction: कला के जरिए सामाजिक संदेश

मौरिजियो कैटेलन ने इस कलाकृति को एक सामाजिक व्यंग्य (social satire) के रूप में बनाया है। उन्होंने इसका नाम “अमरिका” (America) रखा है। कलाकार का कहना था कि वे एक ऐसी चीज़ बनाना चाहते थे जो “बहुत कीमती हो, लेकिन उसे सबसे आम और जरूरी जगह पर रखा जाए।” उनका यह संदेश अमीरी और जरूरत के बीच के विरोधाभास को दिखाता है। जहां सोना, जो वैभव का प्रतीक है, उसे सबसे सामान्य वस्तु, यानी टॉयलेट, के रूप में पेश किया गया।

America Auction Viral Toilet Seat: पहली बार 2016 में हुआ प्रदर्शन

यह सोने की टॉयलेट सीट पहली बार साल 2016 में न्यूयॉर्क के गगनहाइम म्यूजियम में लगाई गई थी। उस समय इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए भी खोला गया था। करीब 1 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखने और इस्तेमाल करने के लिए लाइन लगाई थी। कई आर्ट्स एक्स्पर्ट्स ने इसकी तुलना मार्सेल डुशांप की 1917 की फेमस कलाकृति ‘फाउंटेन’ (Fountain) से की थी, जो दादा आंदोलन का प्रतीक मानी जाती है।

Golden Toilet Seat
Golden Toilet Seat (source: social media)

क्रिस पेरेज का अनोखा अनुभव

पत्रकार क्रिस पेरेज, जिन्होंने इस सोने की टॉयलेट का उपयोग किया था, उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा था, “यह मेरे जीवन के सबसे शानदार और स्मूथ अनुभवों में से एक था।” उन्होंने यह भी बताया कि “सुनहरे कटोरे में पानी का घूमना देखने लायक था और वह पूरा अनुभव बेहद अनोखा लगा।”

Golden Toilet Seat
Golden Toilet Seat (source: social media)

‘केला’ कला से भी हुए थे मशहूर

मौरिज़ियो कैटेलन इससे पहले भी अपनी एक और अजीबो-गरीब कलाकृति के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने एक केले को दीवार पर टेप से चिपकाकर एक आर्टवर्क बनाया था, जिसका नाम था ‘Comedian’। यह कलाकृति 6 मिलियन डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपये) में बिकी थी और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें: Online Fraud Viral Video: ऑनलाइन ऑर्डर में धोखाधड़ी! Samsung Galaxy Fold 7 किया ऑर्डर निकला पत्थर, ₹1,86,000 का लगा चूना

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।