QR Code Rangoli: देशभर में दिवाली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस बीच सोशल मीडिया भी दिवाली से संबंधित वीडियो से भरा हुआ है। पटाखे फोड़ते लोगों के वीडियो तो वायरल हो ही रहे हैं, साथ ही मजेदार वीडियो भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। तरह-तरह की रंगोली डिजाइन्स भी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आपसे कोई पूछे की क्या आपने QR कोड पर बनी रंगोली देखी है? तो आपका जवाब होदा शायद नहीं, इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही रंगोली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वायरल हुई गूगल इंडिया की रंगोली
सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। वर्तमान में दिवाली का समय है, इसलिए इससे संबंधित वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। गूगल इंडिया ने एक अनोखी रंगोली बनाई है, जो इस समय काफी चर्चित हो गई है। दरअसल, गूगल इंडिया ने इस रंगोली को QR कोड के रूप में डिज़ाइन किया है, जिससे आप इसे स्कैन करके पैसे भेज सकते हैं। रंगोली के नीचे लिखा है, “आने से पहले शगुन भेजिए।” वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति इस QR कोड को स्कैन करके सामने वाले को 501 रुपये भेजता है।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
Source: @googleindia (instagram)
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Google India ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “मस्ती रुकनी नहीं चाहिए।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा की, “ये बताओ, ये रंगोली घर पर कैसे बनाऊं?” दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “QR में R का मतलब रंगोली है।” तीसरे यूजर ने कहा, “बहन को रील भेज दी है, अब दोनों का फायदा आधा-आधा होगा।” चौथे यूजर ने कमेंट किया, “ये रंगोली तो कुछ भी करके बनानी पड़ेगी।” एक अन्य ने कहा, “पैसा मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।”


Download Android App
Download iOS App



