iPhone 18 Pro Snatching: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने महिला के हाथ से झपटा iPhone 18 प्रो , 3 दिन पहले खरीदा था

Summary :

iPhone 18 की सेल शुरू होने के बाद इसका क्रेज देखने को मिला है लेकिन तीन दिन पहले ही नया iPhone 18 प्रो खरीदने के बाद ही ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने पता पूछने के बहाने हाथ से छीन लिया

iPhone 18 की सेल शुरू होने के बाद इसका क्रेज देखने को मिला है लेकिन तीन दिन पहले ही नया iPhone 18 प्रो खरीदने के बाद ही ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने पता पूछने के बहाने हाथ से छीन लिया जिससे महिला की खुशी अब गम में बदल दी है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में पता पूछने के बहाने रिक्शा में बैठी युवती से iPhone 18 Pro झपटकर ले गए बदमाश।

महिला के हाथ से झपटा iPhone 18 प्रो

ग्रेटर नोएडा कि रहने वाली एक युवती ने कुछ दिन पहले ही अपना iPhone 18 Pro लिया था । खरीदते समय युवती ने अपने पति के साथ iPhone की Unboxing का वीडियो बनाया था। लेकिन तीन दिन बाद युवती का फोन बाइक में आए 2 बदमाश ई-रिक्शा में से छीन कर भाग गए। वारदात से पहले बदमाशों ने पूछा था कि क्या ये फोन नया वाला आईफोन है। इसके बाद मौका मिलते ही बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद युवती का पूरा परिवार काफी परेशान है।

CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस

यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के पास गोलचक्कर पर हुआ। जब युवती ने किराया देने के लिए स्कैनर खोला और पीछे से बाइक में आए दो बदमाशों ने पता पूछने के बाद झपटा मार लिया। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज करके बदमाशों कि जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला आस पास के लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका है और पुलिस अब इस CCTV कैमरों को खंगाल कर बदमाशों का पता लगा रही है।

शुभी भंडारी के साथ हुई घटना

यह घटना सेंचुरियन पार्क हाउसिंग सोसाइटी निवासी शुभी भंडारी के साथ हुई है जब वह सुबह दफ्तर जाने के लिए ई-रिक्शा से निकली थीं। इस दौरान ऑनलाइन पेमेंट करते समय बदमाशों ने हाथ से iPhone 18 छीन लिया। पुलिस का सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बदमाशों की पहले से युवती के iPhone 18 Pro पर नजर थी। पीड़िता के पति साकेत गुप्ता ने घटना के बाद इलाके में सुबह के समय पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी चिंता जताई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।