Karwa Chauth Saree Ideas: करवा चौथ का पावन त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा-पाठ के साथ-साथ इस अवसर पर अपने रूप और शृंगार को निखारने की तैयारी भी काफी समय पहले से ही शुरू हो जाती है। ट्रेडिशनल साड़ी, हाथों में रची मेहंदी और खनकती चूड़ियां इस दिन के आकर्षण को और बढ़ा देती हैं।
यदि आप भी इस करवा चौथ पर अपने एथनिक लुक को और भी खूबसूरत और यादगार बनाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडिंग साड़ी स्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं।
Red & Golden Sarees

शुभ अवसरों और पूजा-पाठ के लिए लाल रंग को सबसे उत्तम माना जाता है। करवा चौथ के दिन आप गोल्डन वर्क या एंब्रॉयडरी वाली रेड साड़ी पहन सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ मैचिंग या हैवी गोल्डन ज्वेलरी और लाल-सुनहरी चूड़ियों का सेट पहनें।
Heavy Work & Zari Sarees

किसी भी त्योहार या बड़े फंक्शन के लिए हैवी वर्क वाली साड़ियां एवरग्रीन चॉइस होती हैं। आप बारीक ज़री वर्क या धागे की Embroidery वाली साड़ी चुन सकती हैं। यह डिज़ाइन आपके लुक को एक रॉयल और ग्रैंड टच देता है, जो त्योहार की शाम के लिए परफेक्ट है।
Glamorous Net Sarees

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश टच चाहती हैं, तो नेट साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। सीक्विन्स या लाइट एंब्रॉयडरी वाली नेट साड़ी से आपको एक बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल लुक मिलेगा।यदि आप चांद देखने के बाद परिवार के साथ डिनर या बाहर जाने का प्लान बना रही हैं, तो नेट साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी करें।
Royal Silk Sarees

एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए सिल्क साड़ी हमेशा पहली पसंद रहती है। करवा चौथ पर लाल और पीले कॉम्बिनेशन की सिल्क साड़ी पहनना बेहद शुभ और सुंदर लगता है। सिल्क साड़ी के साथ Hair Bun बनाकर उसमें ताजे गजरे लगाएं—यह आपके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा देगा।
Also Read: Chaniya Choli For Dandiya Night 2026: नवरात्रि के लिए सेव कर लें ये 4 चनिया चोली डिजाइन


Download Android App
Download iOS App




