पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने जैसे ही अपना नया गाना कासा टुपका एंथम रिलीज किया, वैसे ही हर कोई इस गानें को रैपर बादशाह से रिलेट कर के देखने लगा। अब ऐसा हो भी क्यों ना, आखिर इस गानें को लेकर ये दावा जो किया जा रहा है कि इसमें हनी सिंह ने रैपर बादशाह पर इनडायरेक्टली निशाना साधा है।
Honey Singh New Song Controversy: हनी सिंह के नए गानें में क्या है खास?
बादशाह और हनी सिंह का नया लफड़ा
बादशाह ने खुद के ब्रांड की शैम्पेन मार्केट में लॉन्च की थी कुछ टाइम पहले, जिसको लोगों ने खरीदा या नहीं पता नहीं,
लेकिन अब हनी सिंह ने बादशाह की शैम्पेन पर एक गाना रिलीज की है, जिसको सुनकर लग रहा है कि बादशाह की दारू किसी ने खरीदी नहीं….. pic.twitter.com/cRX5pSmBAF
— Ishq🏵️ (@___Ishq_) September 22, 2026
दरअसल हनी सिंह ने हाल ही में अपना नया टकीला ब्रांड ‘कासा टुपका’ लॉन्च किया है और इसके प्रमोशन के लिए उन्होंने एक नया गाना भी रिलीज किया है। लेकिन यहां देखने वाली बात ये है कि इस प्रोमोशनल गानें में उन्होंने एक लाइन बोली है, जिसके बोल हैं – “तेरी वोदका कहां गई, क्या हुआ, बिकी नहीं?” ऐसे में फैंस और रिपोर्ट्स का मानना है कि यह लाइन बादशाह के वोदका ब्रांड (Shelter 6) को लेकर कही गई है।
हनी सिंह और बादशाह की पुरानी रंजिश फिर से शुरू

इस गाने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर हनी सिंह और बादशाह की पुरानी बातचीत और आपसी रंजिश की चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि बादशाह ने अपना वोदका ब्रांड (Shelter 6) कुछ समय पहले ही शुरू किया था, लेकिन वो ज्यादा चल नहीं पाया। ऐसे में हनी सिंह का अपने गानें में बादशाह को इस तरह रोस्ट करना इनके बीच एक बार फिर तकरार को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।
क्या सिर्फ प्रोमोशन के लिए बनाए जा रहे हैं गानें?

हालांकि कई फैंस का ऐसा भी मानना है कि हनी सिंह ये सारी चीजें सिर्फ खुद के ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए नहीं बल्कि खुद के साथ-साथ बादशाह के वोदका ब्रांड को भी रिवाइव करने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि भले ही इन दोनों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही हो, लेकिन हनी सिंह और बादशाह एक दूसरे को डिस करने के चक्कर में कही ना कही खुद के ब्रांड्स का प्रोमोशन ही करते हैं।
खैर बात चाहे जो भी हो लेकिन हनी सिंह का इस तरह से बादशाह पर सीधा वार करना कही ना कही इस लड़ाई को और भी आगे लेकर जा सकता है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में बादशाह हनी सिंह की इस बात का मुंहतोड़ जवाब देते हैं या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




