1Hazar Two Dosa And One Idli video: गुरुग्राम में एक आदमी ने 32 में एवेन्यू स्थित एक कैफे में दो डोसा और एक इडली का आर्डर किया। लेकिन कैफे ने जो बिल थमाया उसे देखकर आदमी के होश उड़ गए। एक प्लेट इडली और दो डोसा के लिए उसे हजार रुपए चुकाने पड़ गए। अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर साझा किया तो लोग हैरान हो गए।
इडली डोसा बिल वायरल वीडियो
स्ट्रीट फूड एक प्लेट इडली और दो डोसा के लिए आप कितने पैसे खर्च करने के लिए तैयार है। 50, 70, 80, 150 या 200 रुपए खर्च कर सकते हैं। अगर आप गुरुग्राम चले जाओ तो इतने में कुछ नहीं मिलने वाला। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें इसी तरह का नजारा देखने को मिल गया।
1000 रुपए का थमाया बिल
यह वीडियो एक प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। जिसमें आदमी ने अपने आपबीती साझा की है। तो यह जानकारी नेटिजन्स की भी हवाइयां उड़ गई है। आशीष सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि, ‘उन्होंने गुरुग्राम के 32वें एवेन्यू में कर्नाटक कैफे से एक प्लेट इडली और दो डोसा आर्डर किया था। इसके लिए कैफे ने उन्हें हजार रुपए का बिल थमा दिया।
Bc gurgaon is crazy, spent 1K on two Dosa and idli after waiting for 30 min.
Suggest good and reasonably priced dosa places. pic.twitter.com/HYPPK6C07U
— Ashish Singh (@ashzingh) December 4, 2023
Courtesy ; वायरल वीडियो एक्स पर @ashzingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
वीडियो 4 दिसंबर को शेयर किया गया था। इस पोस्ट पर काफी लोगों ने अपने दिलचस्पी दिखाई। ज्यादा यूजर्स ने आशीष को डोसा इडली का लुफ्त उठाने के लिए वैकल्पिक स्थान का सुझाव दिया। दूसरे यूज़र ने कमेंट किया कि, ‘बेंगलुरु आ जाओ भाई वहीं सामान अच्छे स्वाद के साथ 100 में मिलेगा।’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।