गजब के आदमी हैं! हमीरपुर सामूहिक विवाह में दूल्हे समेत बाराती भी थैले में भरते दिखे चिप्स, देखें वायरल वीडियो

Summary :

Hamirpur Viral Video: हमीरपुर में सामूहिक विवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शादी में दूल्हे समेत कई लोगों ने ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नाश्ता लोगों के लिए विवाद का कारण बन गया। यहां चिप्स और आलूबड़े के काउंटर पर भीड़ टूट पड़ी, लोग पैकेट लूटकर भागे। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान दूल्हा तक चिप्स का पैकेट लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है। Hamirpur Samuhik Vivah: हमीरपुर सामूहिक विवाह में हुई भगदड़ हमीरपुर जिले के…

Hamirpur Viral Video: हमीरपुर में सामूहिक विवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शादी में दूल्हे समेत कई लोगों ने ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नाश्ता लोगों के लिए विवाद का कारण बन गया। यहां चिप्स और आलूबड़े के काउंटर पर भीड़ टूट पड़ी, लोग पैकेट लूटकर भागे। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान दूल्हा तक चिप्स का पैकेट लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है।

Hamirpur Samuhik Vivah: हमीरपुर सामूहिक विवाह में हुई भगदड़

Hamirpur Viral Video
Hamirpur Viral Video (Source: social media)

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब नाश्ते के काउंटर पर अचानक भगदड़ मच गई। लोग नाश्ते के टेबल पर ऐसे टूटने लगे जैसे उन्होंने कभी कुछ खाने की चीज न देखी हो। यहां तक की दूल्हा तक चिप्स का पैकेट लेकर दौड़ता हुआ नजर आया। ब्रह्मानंद विद्यालय के खेल प्रांगण में हुए इस भव्य आयोजन में कुल 383 जोड़ों की शादी कराई गई थी। इनमें से 380 हिंदू जोड़ों ने पारंपरिक वरमाला के साथ एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाया, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कर अपना जीवन साथ शुरू किया।

Hamirpur News Today: खाने पर टूटे लोग

कार्यक्रम के दौरान शुरुआत में सब कुछ बहुत से आराम से हो रहा था, लेकिन जैसे ही नाश्ता बांटने की बारी आई, तो वहां भगदड़ मच गई। जिसके बाद भीड़ को काबू में करना मुश्किल हो गया। भीड़ एक ही समय पर आलूबड़े और चिप्स के काउंटर की ओर दौड़ पड़ी। न तो आयोजन समिति ने व्यवस्था बनाई थी और न ही अधिकारियों की ओर से कोई निगरानी थी। इसी वजह से लोगों ने काउंटर पर रखा खाना लूटना शुरू कर दिया। कुछ लोग चिप्स के पैकेट लेकर भागने लगे, तो कुछ आलूबड़े उठाकर जेब और थैले में भरने लगे।

यहां देखें वीडियो…

अपनी ही शादी में चिप्स लूटता दुल्हा!

हमीरपुर में UP सरकार ने 383 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई थी। समारोह के बाद दुल्हा समेत वर व वधु पक्ष के लोग चिप्स के पैकेट लूटकर भागते दिखाई दिए।

ऐसे भुक्कड़ लोग शादी समारोह में अपने रिश्तेदारों को भी बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। pic.twitter.com/ulQLQ0hRmY

— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) November 26, 2025

इस दौरान एक दूल्हा भी चिप्स का पैकेट लिए दौड़ता नजर आ रहा है। इस घटना को देखकर लोग हैरान भी हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में कई महिलाएं एक से अधिक आलूबड़े हाथ में लिए नजर आ रही हैं, जिन्हें वे घर ले जाती दिखीं। अफरा-तफरी इतनी बढ़ गई कि लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते दिखाई दिए।

hamirpur news today
hamirpur news today (Source: social media)

घटना के दौरान हुई भगदड़ में एक मासूम बच्चा भी घायल हो गया। उसका हाथ गर्म चाय में गिरने से वो झुलस गया। लोगों का कहना है कि यदि भोजन वितरण की व्यवस्था ठीक से की जाती और भीड़ को नियंत्रित किया जाता, तो इस तरह की स्थिति पैदा ही नहीं होती। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @SurajKrBauddh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

Also Read: एक ऐसा पौधा जो घर में बिना बल्ब के देगा रोशनी, वैज्ञानिकों का नया अजब-गजब Innovation

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।